सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले स्टेशन पर बवाल: ट्रेनों में की तोड़फोड़; छात्रों का आरोप-व्यवस्थाएं सही नहीं थी, 6 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के दिन रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों और अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई ट्रेनों को रोक दिया गया और स्टेशन पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।
यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन परिसर में दुकानों और परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को नुकसान पहुंचाया। तोड़फोड़ के कारण स्टेशन परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
DM बोले- कुछ लोगों ने बार-बार खींची चेन
पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह त्यागराजन ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्टेशन पर हंगामा कर रहे हैं। प्रशासन ने उनसे शांत रहने और अन्य परीक्षार्थियों को सहयोग करने की अपील की थी।
अधिकारियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने बार-बार ट्रेनों की इमरजेंसी चेन खींची और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की मांग की। प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पहले से ही विशेष ट्रेनें संचालित की जा चुकी थीं।
परीक्षार्थियों को भी रोके जाने का आरोप
प्रशासन ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उन छात्रों को भी आगे जाने से रोका, जो समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहते थे। इससे रेलवे संचालन और परीक्षार्थियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति सामान्य, ट्रेनें रवाना
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। रेलवे और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यवस्था बहाल कर दी है तथा निर्धारित ट्रेनों को रवाना कर दिया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जाने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!