STF की बड़ी कार्रवाई: 5 और आरोपी गिरफ्तार; कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर भेजते थे नशीला कफ सिरप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में अवैध नशीले कफ सिरप के बड़े कारोबार का खुलासा करने के बाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फरार चल रहे पांच इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर स्थित पटेल सिटी में संचालित अवैध फैक्ट्री मामले में पकड़े गए इन आरोपियों पर कुल 80 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
छिपाकर किया जाता था परिवहन
एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशीले कफ सिरप की बड़ी खेप महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए सिरप की बोतलों को कुरकुरे जैसे स्नैक्स के पैकेटों के नीचे छिपाकर परिवहन किया जाता था।
फैक्ट्री पर छापे में मिली थी हजारों बोतलें
एसटीएफ ने 28 और 29 मई की दरमियानी रात गांधी नगर क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि वहां प्रतिबंधित और नशीले कफ सिरप की अवैध री-पैकिंग और री-फिलिंग की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान मौके से 49,920 बोतलें बरामद की गई थीं। इसके बाद मुबारकपुर स्थित एक गोदाम से भी 23,125 बोतलें जब्त की गईं। अब तक की कार्रवाई में कुल 73 हजार से अधिक कफ सिरप की बोतलें और करीब ढाई करोड़ रुपए मूल्य की मशीनरी व अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है।
अलग-अलग जगह से हुई गिरफ्तारी
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी एसटीएफ ने अर्जुन मालवीय, शिवांग टिटोरिया, नीरज चेलानी उर्फ नितिन उर्फ दादा भाई, नवाब खान और शरीफ खान को बैतूल, दिल्ली, इंदौर और सीहोर से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी फर्जी फर्मों और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अवैध कारोबार को वैध रूप देने की कोशिश कर रहे थे।
संगठित नेटवर्क की तरह चल रहा था कारोबार
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर रहे थे। कोई फर्जी फर्मों के जरिए दस्तावेजी काम संभाल रहा था, तो कोई फैक्ट्री संचालन, पैकेजिंग और सप्लाई नेटवर्क की जिम्मेदारी निभा रहा था। महाकौशल और विंध्य क्षेत्र तक सिरप पहुंचाने के लिए अलग से नेटवर्क तैयार किया गया था।
पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेशी के बाद सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!