व्यावसायिक राजधानी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स: लक्ष्य से कहीं ज्यादा रुपए जमा; करदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर अपनी मजबूत कारोबारी और कर-अनुपालन संस्कृति का परिचय दिया है। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंदौर रीजन से 5,788 करोड़ रुपए का आयकर संग्रह हुआ, जो विभाग को दिए गए लक्ष्य से कहीं अधिक है। इसके साथ ही करदाताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
टारगेट से दोगुना रहा कर संग्रह
आयकर विभाग ने इंदौर रीजन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2,980 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके मुकाबले क्षेत्र के करदाताओं ने 5,788 करोड़ रुपए जमा किए। विभाग ने इस दौरान 2,187 करोड़ रुपए करदाताओं को रिफंड भी जारी किए। रिफंड के बाद नेट टैक्स कलेक्शन करीब 3,600 करोड़ रुपए रहा, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है।
14.89 लाख हुए करदाता
इंदौर रीजन में करदाताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां कुल 14.70 लाख करदाता थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 14.89 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और टैक्स अनुपालन के प्रति जागरूकता को दर्शाती है।
हाई-नेटवर्थ करदाताओं की संख्या भी बढ़ी
सूत्रों के अनुसार, इंदौर रीजन में 100 करोड़ रुपए से अधिक आयकर जमा करने वाले करदाताओं की संख्या दो है। वहीं 50 से 100 करोड़ रुपए के बीच टैक्स जमा करने वाले बड़े करदाताओं की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जो क्षेत्र की मजबूत औद्योगिक और कारोबारी स्थिति का संकेत है।
सबसे ज्यादा भरा गया आईटीआर-4
आयकर रिटर्न के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक आईटीआर-4 दाखिल किया गया है। इस श्रेणी में करीब 5 लाख करदाता शामिल हैं। यह फॉर्म मुख्य रूप से छोटे व्यापारी, पेशेवर और अनुमानित आय योजना के तहत करदाता भरते हैं।
इसके बाद आईटीआर-1 (सहज) दूसरे स्थान पर रहा, जिसे लगभग 4.5 लाख करदाताओं ने भरा। इस श्रेणी में नौकरीपेशा, पेंशनभोगी और सीमित आय वाले करदाता शामिल होते हैं।
समय पर रिफंड से बढ़ा भरोसा
आयकर विभाग ने समय पर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं को तेजी से रिफंड जारी किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पारदर्शी प्रक्रिया और डिजिटल सिस्टम के कारण करदाताओं का भरोसा बढ़ा है, जिसका असर टैक्स कलेक्शन और रिटर्न फाइलिंग दोनों में देखने को मिल रहा है।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!