सूर्योदय के साथ भोजशाला में गूंजे मां वाग्देवी के जयकारे: गर्भगृह में हुई विशेष पूजा-अर्चना; केंद्रीय राज्य मंत्री ने किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में आज सूर्योदय की पहली किरण के साथ धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। मां वाग्देवी की विशेष पूजा-अर्चना और वास्तु पूजन के साथ पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया।
भोजशाला परिसर में स्थापित किया गया
भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा सिर पर मां वाग्देवी की तस्वीर लेकर पहुंचे, जबकि अखंड ज्योत को विधि-विधान के साथ भोजशाला परिसर में स्थापित किया गया।
परिसर को उत्सव स्थल में बदल दिया
कार्यक्रम के दौरान सात दंपतियों ने नवग्रह पूजन किया और यज्ञ कुंड को फूलों से सजाकर पूरे परिसर को उत्सव स्थल में बदल दिया गया। श्रद्धालुओं ने इसे बसंत पंचमी जैसा आध्यात्मिक आयोजन बताया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने किए मां वाग्देवी के दर्शन
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी भोजशाला पहुंचीं और मां वाग्देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मां वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन से वापस लाने के प्रयास तेज किए जाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इस दिशा में काम करेगी। साथ ही उन्होंने भोजशाला क्षेत्र को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की बात भी कही।
पूजा की प्रक्रिया संपन्न कराई गई
वास्तु पूजा कार्यक्रम के दौरान धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। कलेक्टर ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उसी के निर्देशों के अनुसार पूजा की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
भोजशाला संरक्षित पुरातात्विक स्थल है
वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों और पुरातत्व विभाग के नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया गया है, क्योंकि भोजशाला संरक्षित पुरातात्विक स्थल है।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!