वाइन शॉप या अवैध अड्डा: बड़े लेवल पर अवैध रूप से अहाता भी हो रहा संचालित; खुलासा फर्स्ट के स्टिंग कैमरे में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां
KHULASA FIRST
संवाददाता
देर रात तक लगी रहती है शराबियों की भीड़
नियमों को ताक में रखकर चल रहा शराब कारोबार
गाड़ियां भरकर पहुंचाई जाती हैं शहर के बाहर
रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित छावनी के अर्जुन प्याऊ चौराहे पर संचालित ऑलराउंडर वाइन शॉप इन दिनों अवैध गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनी हुई है। आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर दुकान के पीछे बड़े स्तर पर अवैध अहाता संचालित किया जा रहा है, जहां देर रात तक शराबियों को बैठाकर शराब पिलाई जाती है।
इतना ही नहीं, तय समय के बाद भी शटर के छोटे हॉल और गैप से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। ब्लैकरों को खुलेआम बड़ी मात्रा में शराब सप्लाई की जा रही है, जो बाद में शहर के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर शराब खपा रहे हैं।
खुलासा फर्स्ट के स्टिंग कैमरे में कैद हुए इन दृश्यों ने आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक संयोगितागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन प्याऊ चौराहे पर स्थित ऑलराउंडर वाइन शॉप पर दिन से लेकर देर रात तक ऐसा खेल चल रहा है, जिसने आसपास केे लोगों की नींद और चैन दोनों छीन लिए हैं।
लोगों के मुताबिक दुकान के पीछे अवैध अहाता संचालित किया जा रहा है। यहां शराबियों को खुलेआम बैठाकर पैग परोसे जाते हैं। रात होते ही क्षेत्र में नशेड़ियों की भीड़ जमा होने लगती है।
कई बार नशे में विवाद और हंगामा भी होता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। यहां दुकान बंद होने के तय समय के बाद भी शराब बिक्री होती है। रात में शटर गिराने के बाद अंदर से शराब बेची जाती है। शटर के गैप और हॉल से ग्राहकों को बोतलें थमाई जाती हैं।
देर रात तक यहां बाइक और स्कूटी सवारों की आवाजाही जारी रहती है। शराब दुकान के आसपास का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। महिलाओं और परिवारों का निकलना मुश्किल हो गया है। देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
कई बार सड़क पर विवाद और हुड़दंग की स्थिति बन जाती है। सूत्र बताते हैं कि वाइन शॉप पर ब्लैकरों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। ये लोग स्कूटी और दोपहिया वाहनों से बड़ी मात्रा में शराब लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचाते हैं, जहां एमआरपी से कम दामों पर शराब बेची जाती है।
इस पूरे नेटवर्क को वाइन शॉप से संरक्षण मिल रहा है। खुलासा फर्स्ट के स्टिंग कैमरे में कथित रूप से कई गतिविधियां कैद हुई हैं। वीडियो में देर रात शराब की बिक्री, संदिग्ध लोगों (ब्लैकरों) की आवाजाही और वाइन शॉप के पीछे स्थित अहाते में बड़े लेवल पर शराब बैठाकर पिलाने जैसी गतिविधियां कैद हैं। ऐसे में पुलिस व आबकारी विभाग को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
गाड़ियां भरकर पहुंचाई जाती हैं शहर के बाहर
मामला केवल ब्लैकिंग तक सीमित नहीं है। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि यहां से अवैध रूप से शराब की गाड़ियां भी भरी जा रही हैं।
अलग-अलग इलाकों से शराब एकत्रित कर वाइन शॉप तक पहुंचाई जाती है, फिर यहां से वाहनों में भरकर अन्य जिलों और राज्यों तक सप्लाई की जाती है। इस पूरे मामले में ठेकेदार निर्मल सिंह भाटिया उर्फ सीटू भाटिया और मैनेजर चंचल सिंह भाटिया के नाम सामने आ रहे हैं।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि दुकान पर चल रही गतिविधियां बिना संरक्षण के संभव नहीं हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को यह सब दिखाई क्यों नहीं दे रहा?
निगम का टैंकर भर रहा वाइन शॉप और अहाते पर पानी?
संबंधित समाचार

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!