क्या पुलिस करेगी शराब ठेकेदार रमेशचंद्र राय के नाम खुलासा: एक बिल्टी; दो ट्रक और गुजरात रूट का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ाई लाखों की बियर से भरे दो ट्रकों की धरपकड़ ने शहर में चल रहे शराब तस्करी के खेल के बड़े चेहरों का खुलासा कर दिया है। ऐसे ही एक नाम का लसूड़िया पुलिस जल्द खुलासा करने वाली है । एक ही बिल्टी पर दो ट्रक रवाना होने का खुलासा होते ही लसूड़िया पुलिस ने इसे साधारण गड़बड़ी नहीं, बल्कि संगठित सिंडिकेट का हिस्सा मानकर जांच तेज कर दी है।
अब इस पूरे मामले में शराब ठेकेदार रमेशचंद्र राय की भूमिका सामने आ गई है, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि वह इस सिंडिकेट के खेल के मास्टर माइंड शराब ठेकेदार को आरोपी बनाएगी या अन्य मामलों की तरह बख्श देगी।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों लसूड़िया पुलिस ने बायपास पर पकड़े ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीजी 7215 और एमपी09 एचजी 7050 से करीब 2800 पेटी बियर जब्त की गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों ट्रकों के ड्राइवरों ने एक ही बिल्टी पेश की। यह सुनते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
पूछताछ में ड्राइवर शेख असगर और काशीराम डाबर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मक्सी स्थित डिस्टिलरी से 1400 पेटी बीयर की बिल्टी तैयार हुई थी, लेकिन कथित तौर पर उसी दस्तावेज का इस्तेमाल कर दूसरे ट्रक को भी आगे बढ़ा दिया गया। रास्ते में ट्रक खराब होने की कहानी गढ़कर माल की अदला-बदली का खेल रचा गया।
योजना यह थी कि एक ट्रक वैध रूप से वेयरहाउस पहुंचे, जबकि दूसरा ट्रक ठेकेदार के नेटवर्क के जरिए गुजरात रूट पर आगे बढ़ा दिया जाए। वही ड्राइवरों को कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस अब बिल्टी एंट्री, वेयरहाउस रजिस्टर, डिस्टिलरी रिकॉर्ड और चेकपोस्ट मूवमेंट का मिलान कर रही है।
आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं। संदिग्ध एंट्रियों और दस्तावेजी हेरफेर की जांच के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। शराब ठेकेदार रमेशचंद्र राय का नाम सामने आया है जिस पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। गुजरात कनेक्शन को लेकर भी अलग से जांच चल रही है, क्योंकि प्रारंभिक जानकारी में माल को राज्य सीमा पार भेजने की आशंका जताई गई है।
लंबे समय से चल रहे संगठित खेल
अधिकारियों का कहना है कि यदि एक ही बिल्टी पर दो ट्रक निकल सकते हैं, तो यह लंबे समय से चल रहे संगठित खेल का संकेत है। अब सवाल यह है कि क्या यह पहली बार हुआ या पहले भी इसी तरह सरकारी राजस्व को चूना लगाया जाता रहा? सूत्रों के मुताबिक फिलहाल रिमांड के दौरान मिले बयानों और तकनीकी जांच के आधार पर खुलासा हो गया है कि उक्त माल रमेशचंद्र राय ही बड़े पैमाने पर गुजरात पहुंचा रहा था। जल्द ही बड़े खुलासे संभव हैं।
पुलिस संकेत दे चुकी है कि दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। शहर में चर्चा है कि यह मामला सिर्फ दो ट्रकों तक सीमित नहीं, बल्कि शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की परतें खोल सकता है। जो कि शराब ठेकेदार रमेशचंद्र राय चला रहा है और शासन को राजस्व का बड़ा चूना भी लगा रहा है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!