चरित्र शंका में पत्नी की हत्या: गला घोंटकर शव दीवान में छिपाया; उसी पर रातभर सोता रहा आरोपी पति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
शंकरपुरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को घर में रखे दीवान के अंदर छिपा दिया और उसी पर बिस्तर लगाकर पूरी रात सोता रहा।
परिजनों को किया गुमराह
अगले दिन उसने पत्नी के लापता होने की बात कहकर परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला सामने आ गया। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि हीना खराड़ी (35) सोमवार रात से घर में दिखाई नहीं दी।
पूछताछ में हावभाव संदिग्ध लगे
परिजनों ने उसके पति कमलेश खराड़ी से पूछताछ की, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब कमलेश से पूछताछ की तो उसके हावभाव संदिग्ध लगे। संदेह के आधार पर घर की तलाशी ली गई, जहां दीवान के अंदर हीना का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा अपनी बुआ के घर गए हुए थे, जिससे वे इस वारदात के प्रत्यक्षदर्शी नहीं बने।
10 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
परिजनों के अनुसार, कमलेश और हीना ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ वर्षों से आरोपी शराब का आदी हो गया था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार का कहना है कि आरोपी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में होने का संदेह था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे।
जांच शुरू
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!