खबर
Top News

भीषण गर्मी और धूप में बैठने को क्यों मजबूर हुए बच्चे: माता-पिता भी रहे साथ; कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, किस स्कूल पर क्या आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 4:19 pm
शेयर करें:
भीषण गर्मी और धूप में बैठने को क्यों मजबूर हुए बच्चे

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
आरटीई के तहत प्रवेश नहीं मिलने से नाराज मासूम बच्चों और उनके पालकों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। करीब 40 डिग्री तापमान में बच्चे अपने माता-पिता और जिला पंचायत सदस्य के साथ छाता लेकर धरने पर बैठे रहे। मामला सेंट थॉमस स्कूल में नर्सरी प्रवेश से जुड़ा है।

प्रदर्शन कर रहे पालकों का आरोप है कि सत्र 2026-27 के लिए आरटीई योजना के तहत ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में उनके बच्चों का चयन हुआ था। पालकों के मोबाइल पर 15 अप्रैल 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का मैसेज भी आया था, लेकिन स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। बाद में पालकों को आवंटन निरस्त होने का संदेश भी भेज दिया गया।

पालकों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर कई बार कलेक्टर कार्यालय, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा स्थानीय विधायक, सांसद सुधीर गुप्ता और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भी मुलाकात की गई, लेकिन अब तक बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिल पाया।

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बच्चे और पालक कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान तहसीलदार, एसडीएम और अपर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने और आश्वासन देने का प्रयास किया, लेकिन पालक अपनी मांग पर अड़े रहे।

करीब डेढ़ घंटे बाद कलेक्टर ने जिला पंचायत सदस्य और कुछ पालकों को चर्चा के लिए अपने चेंबर में बुलाया। लगभग आधे घंटे चली बैठक के बाद जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने बताया कि कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब आरटीई प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन माध्यम से पूरी कराई जाएगी।

दीपक सिंह गुर्जर के अनुसार कलेक्टर ने संबंधित स्कूलों की सूची भी देखी है और करीब 10 दिन के भीतर समाधान का भरोसा दिया है। पालकों को आश्वस्त किया गया कि आरटीई योजना के तहत पात्र बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब पौने दो बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 13 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 14 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 14 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 14 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 14 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 14 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 14 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 14 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 14 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 14 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 14 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 15 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 15 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 15 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 15 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!