निगम के सहायक मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को अस्पताल में क्यों किया भर्ती: कथित तौर पर कौन सा पदार्थ खाने की सूचना; किस बात से हैं तनाव में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के सहायक सीएसआई यानी सहायक मुख्य स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें खजराना चौराहा स्थित नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह चौहान पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में गंदगी मिलने के मामले में निगम प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। उनका कहना है कि कार्रवाई के दौरान चौहान को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया, जिससे वे काफी परेशान और तनावग्रस्त हो गए थे।
चौहान की बुआ के बेटे शेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि बिना किसी आधार और नोटिस के उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनकी अपर आयुक्त से मुलाकात भी नहीं हो पाई, जिन्होंने चौहान को सेवा से हटाया है।
परिजनों ने यह भी बताया कि निरंतर चौहान 2012 से निगम में कार्यरत हैं। वे जोन 6 के सहायक सहायक सीएसआई यानी सहायक मुख्य स्वच्छता निरीक्षक थे। उनके जोन में गंदगी की बात कहकर उन्हें तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया गया। परिजनों ने स्पष्ट किया कि चौहान ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया है।
परिवार का दावा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!