क्यों उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार: पत्नी के साथ क्या करने के बाद पति ने क्या कर लिया; दर्दनाक घटना ने झकझोर दिया, शवों के बीच रोती रही बेटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के मेघदूत नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय दंपति की मासूम बेटी कमरे में मौजूद थी और माता-पिता के शवों के बीच रोती रही। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर पति-पत्नी के शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हल्के वीर पटेल के रूप में हुई है, जो पीथमपुर स्थित एक पेस्टिसाइड कंपनी में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के प्रेम संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
जांच में यह भी सामने आया है कि शनिवार को पति कथित तौर पर उस युवक से मिलने गया था, जिस पर पत्नी से संबंध होने का शक था। इसके बाद देर रात घर में विवाद बढ़ गया। आशंका जताई जा रही है कि गुस्से में पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दंपति के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच प्रेम संबंध, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!