एमवायएच के ओटी में मनमानी अपशब्दों का ऑपरेशन क्यों नहीं: जिस नर्सिंग ऑफिसर इताली मालाकार पर कार्रवाई की मांग; संगठन दे रहा उसी का साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ऑपरेशन थियेटर कुछ दिनों से मनमानी और अपशब्दों का अखाड़ा बना हुआ है। यहां की नर्सिंग ऑफिसर इताली मालाकार न केवल साथी कर्मचारियों, बल्कि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव के खिलाफ भी विषवमन कर रही हैं, बल्कि पूरा माहौल तनावपूर्ण बना रखा है।
मूल रूप से बंगाल की रहने वाली इताली मालाकार करीब 15 वर्षों से एमवाय अस्पताल की सेवा में हैं। वे पूर्व में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में थीं, वहां भी अपनी हरकतों के कारण कुख्यात थीं। बाद में एमवाय अस्पताल की ओटी में आ गईं तो यहां भी आए दिन कोई न कोई विवाद करती रहती हैं।
11 फरवरी को उन्होंने ओटी में साथियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे माहौल गर्मा गया था। यहां सेवाएं दे रहे करीब 20 कर्मचारियों ने डीन और अधीक्षक को शिकायत की थी। हालांकि इताली पर एसोसिएशन का हाथ होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
अब इताली ने वाट्सएप पर न केवल साथियों, बल्कि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को लेकर भी अनुचित टिप्पणियां की। 11 फरवरी को उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि पता नहीं क्यों इतना गुस्सा हो गई। जो माफ करना चाहें वे कर दें, जिन्हें नहीं करना है, वे न करें।
किसी से कोई जबरदस्ती नहीं है। दूसरे संदेश में वह कह रही हैं कि हम सब मिलकर नाइट अलाउंस के लिए लड़ाई लड़ें। यहां डॉक्टर को मिल रहा है, लेकिन सीनियर कंसल्टेंट की भी ड्यूटी रहती है और वो रेगुलर नहीं आता, फिर भी नाइट अलाउंस मिलता है। ये बात हमें ऊपर तक पहुंचानी है।
यहां हममें से कोई नाइट में काम नहीं करना चाहता, लेकिन यदि अलाउंस मिले तो मुझे भी कोई दिक्कत नहीं होगी। रही बात 2 ग्रेड की तो अपने यहां डॉक्टर ही 2 ग्रेड में हो तो नर्सों को कैसे मिलेगा? कई डॉक्टर प्राइवेेट में भी काम करते हैं, उन्हें पैसे से मतलब है। लेकिन हम सारी लड़कियां प्राइवेट में काम नहीं करतीं, क्योंकि हमारी फैमिली है। ब्रदर लोग जरूरत के लिहाज से करते होंगे, लेकिन कोई गलत नहीं है, क्योंकि एमवाय अस्पताल की सैलरी से उनकी पूर्ति नहीं होती।
अधीक्षक बोले- डीन लेंगे निर्णय
उल्लेखनीय है कि इताली मालाकार पूर्व में एक साथी अधिकारी के साथ विवाद को लेकर खासी चर्चा में रह चुकी हैं। मामले में एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक ने भी उनका ही पक्ष लिया और कहा कि वे जो कर रही हैं, सही है। मामले में अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने कहा मैंने अपनी ओर से सारी जानकारियां डीन डॉ. घनघोरिया को भेज दी हैं। अब निर्णय उन्हें लेना है।
महिलाकर्मियों को भड़काने वाला संदेश
एक संदेश में इताली महिला कर्मचारियों से कह रही हैं कि एमवाय अस्पताल में अभी तक एक भी ब्रदर क्यों सस्पेंड नहीं हुआ? सिंपल-सा सवाल है, सभी समझ गए होंगे। हममें से कोई सस्पेंड होता है, तो हम किसी से मदद मांगने जाते भी नहीं हैं। रमेश जाट, राहुल जादौन या फिर धर्मेंद्र पाठक किसी से नहीं।
ये सभी नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं। इताली ने यह भी लिखा कि क्या हम लोगों में कोई क्वालिटी नहीं है? डीन से बात नहीं कर सकते हैं क्या? हम लड़कियों में दम होना चाहिए। एमवाय अस्पताल के कुख्यात चूहाकांड का उल्लेख करते हुए वह लिखती हैं कि इसमें मारग्रेट मैडम को हटा दिया, डॉ. अशोक यादव को नहीं।
अन्य पर भी कार्रवाई कर दी। उन्होंने और भी कई ऐसी बातें लिखी हैं जो पब्लिश नहीं की जा सकतीं। उनकी भाषाशैली से लगता है कि वे महिला कर्मचारियों को लामबंद कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रही हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!