खबर
Top News

देश का गौरव बढ़ाने वाला सैनिक क्यों है परेशान: कितने साल से किस बात के लिए भटक रहा; कौन लगवा रहा चक्कर, प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 5:36 pm
शेयर करें:
देश का गौरव बढ़ाने वाला सैनिक क्यों है परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश की रक्षा में सरहद पर तैनात एक सैनिक को अपने ही घर में न्याय के लिए भटकना पड़े। यह तस्वीर इंदौर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राजौरी में तैनात आर्मी सूबेदार नीलेश पांचाल पिछले तीन वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा रोकने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

“सरहद पर देश बचाया, यहां अपनी जमीन नहीं बचा पा रहा”
सूबेदार नीलेश पांचाल ने भावुक होकर बताया कि वे ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान चार दिन तक बिना सोए-खाए ड्यूटी करते रहे। उन्होंने कहा कि हम बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं, लेकिन यहां देश के अंदर अपनी ही जमीन नहीं बचा पा रहा हूं। उनकी यह पीड़ा प्रशासनिक उदासीनता की गंभीर तस्वीर पेश करती है।

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप
मामला महू क्षेत्र के अंबाचंदन गांव का है, जहां सूबेदार की पुश्तैनी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप है। पिछले 3 साल से सीमांकन के लिए आवेदन के साथ हर बार छुट्टी में आकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे, लेकिन अब तक न सीमांकन, न कार्रवाई हुई।

जनसुनवाई में फिर लगाई गुहार
आज सूबेदार कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में पहुंचे और अधिकारियों से न्याय की अपील की। उन्होंने बताया कि साल में एक बार मिलने वाली छुट्टी का पूरा समय पटवारी और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर में निकल जाता है।

पटवारी पर गंभीर आरोप
सूबेदार ने संबंधित पटवारी अमित पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। वह कहते हैं कि मैं तो कैलेंडर के हिसाब से काम करूंगा। मेरी छुट्टी खत्म हो जाती है और फिर फाइल वहीं की वहीं रह जाती है।

15 मई को ड्यूटी जॉइन करनी है, आदेश अब भी लंबित
सूबेदार को 15 मई को वापस ड्यूटी पर लौटना है, लेकिन अभी तक जमीन के सीमांकन या कब्जा हटाने को लेकर कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

1 minute ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

3 minutes ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

7 minutes ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

9 minutes ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

10 minutes ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

21 minutes ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

22 minutes ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

34 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

39 minutes ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

40 minutes ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

43 minutes ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

about 1 hour ago
इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

about 1 hour ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

about 1 hour ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

about 1 hour ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

about 1 hour ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

about 2 hours ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!