किससे कहा-चांद इतना खूबसूरत क्यों है: कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया; इतने साल की सजा और अर्थदंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला अदालत ने महिला से छेड़छाड़, पीछा करने और अश्लील टिप्पणियां करने के एक मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी केशव उर्फ केशु पिता दिलीप राठौर (निवासी इंदौर) पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है।
घटना 10 जुलाई 2022 की रात करीब 10 बजे की है, जब पीड़िता अपनी बहन के साथ किराना दुकान से सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय आरोपी ने उनका पीछा करना शुरू किया और रास्ते में अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने - चांद में भी दाग होता है, लेकिन यह चांद इतना खूबसूरत क्यों है। जैसी टिप्पणी करते हुए महिला को असहज किया।
पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और धमकी भी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पूरी घटना पीड़िता की बहन और स्थानीय लोगों ने भी देखी।
मामले में मल्हारगंज पुलिस ने छेड़छाड़, पीछा करने, अश्लील हरकत और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया और सात गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मिनी गुप्ता की अदालत ने 11 मई को सुनाए फैसले में आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत दो वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!