तीन पिस्टल के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार: डील होते ही डिलीवरी देने जा रहा था; दो मैगजीन भी मिलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
जिले के खकनार थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक युवक को तीन पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हथियारों की डील होने के बाद उनकी डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसार (22), निवासी आलम खुर्द, थाना कैराना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह ये पिस्टल कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे डिलीवर करने जा रहा था। पुलिस हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
तीन पिस्टल और दो मैगजीन बरामद
खकनार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र से गुजर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं।
पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
डिलीवरी लेने वाले की तलाश
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के डील होने के बाद हथियारों की डिलीवरी लेकर जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार किसने उपलब्ध कराए थे और इन्हें किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। पुलिस हथियारों के सप्लायर और खरीदार तक पहुंचने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!