खबर
Top News

चापलूसी से पद और नेतावाद का कब्जा: भाजपा महिला मोर्चा में नई नियुक्ति पर फूटा पूर्व नगर अध्यक्ष का गुस्सा; सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट होने के बाद भी सियासत गर्म

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
चापलूसी से पद और नेतावाद का कब्जा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की निवर्तमान नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने नई नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी के चयन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर साझा की अपनी पोस्ट में शैलजा ने लिखा कि 25-25 साल से निष्ठा से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और दो-तीन साल पहले दूसरी पार्टियों से आए या नेताओं की परिक्रमा करने वालों को तवज्जो दी जा रही है।

उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि आज संगठन में विचारधारा नहीं, बल्कि ‘जी हुजूरी’ देखी जा रही है। नेता अब ऐसे लोगों को चुन रहे हैं, जो सवाल न पूछें और केवल हां में हां मिलाएं। यह न्याय का नहीं, संगठन के अस्तित्व का सवाल है, क्योंकि चुनाव सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम से नहीं, बल्कि बूथ पर खड़े रहने वाले पुराने कार्यकर्ता की बदौलत जीते जाते हैं।

​श्रेष्ठा जोशी की नियुक्ति के साथ ही इंदौर भाजपा में विधानसभा क्षेत्र तीन का प्रभाव और मजबूत माना जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी इसी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और अब महिला मोर्चा की कमान भी इसी क्षेत्र की नेता को सौंपी गई है।

श्रेष्ठा जोशी का पिछला कार्यकाल भी विवादों से अछूता नहीं रहा। वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ की गई पोस्ट और उज्जैन के एक मंडल उपाध्यक्ष के साथ ऑडियो विवाद सामने आने के बाद उन्हें जनवरी 2020 में महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद से हटा दिया गया था।

​राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि श्रेष्ठा जोशी को पद दिलाने में विधायक मालिनी गौड़ की अहम भूमिका रही। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक गौड़ खुद श्रेष्ठा जोशी को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचीं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कराई।

दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थन जुटाने में उनकी पारिवारिक सहयोगी और श्रेष्ठा की करीबी मित्र पूजा पाटीदार की भूमिका प्रमुख रही। नियुक्ति के बाद जब श्रेष्ठा बधाई देने पहुंचीं तो कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने उनके विवादित अतीत का जिक्र करते हुए सभी को साथ लेकर चलने की हिदायत भी दे डाली।

​पूर्व नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा का कहना है कि उन्होंने पोस्ट जरूर हटा ली है, लेकिन वे अपनी बात पार्टी के अधिकृत फोरम पर मजबूती से रखेंगी। इस घटनाक्रम ने इंदौर भाजपा के भीतर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नेताओं की पसंद-नापसंद के आधार पर पद बांटने के आरोपों को फिर से हवा दे दी है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!