करोड़ों की ड्रग्स डील का आरोपी गिरफ्तार: 5 साल से दे रहा था चकमा; कोर्ट परिसर से क्राइम ब्रांच ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साल 2021 के बहुचर्चित 70 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे आरोपी अकरम खान (40) पिता असलम खान, निवासी महाराष्ट्र को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पिछले करीब पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे कोर्ट परिसर से दबोच लिया।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी अकरम स्क्रैप का काम करता है। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे ड्रग्स नेटवर्क, सप्लायर और लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
70 किलो एमडी और 13 लाख से ज्यादा नकदी मिली थी
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 6 जनवरी 2021 को मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) की डील के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा 13 लाख 3 हजार 650 रुपए नकद भी जब्त किए गए थे।
जांच आगे बढ़ने पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी गई थीं। इसी केस में अकरम खान लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
कोर्ट परिसर में घेराबंदी कर पकड़ा
क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि अकरम कोर्ट परिसर में मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि 70 किलो एमडी ड्रग्स की डील में उसकी क्या भूमिका थी। इसके साथ ही ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी, कौन-कौन लोग नेटवर्क से जुड़े थे और पैसों का लेन-देन किन लोगों के जरिए हुआ, इन बिंदुओं पर भी पूछताछ की जा रही है।
महाराष्ट्र में दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस के अनुसार अकरम के खिलाफ महाराष्ट्र के थाना मुंबई नाका में धारा 392 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
इसके अलावा उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की धारा 3(1), 3(2) और 4 के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
2026 में 62 एनडीपीएस मामलों में 129 गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में 129 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 2.95816 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन समेत करीब 3 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!