15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: जन्माष्टमी पर होगा दुर्लभ संयोग; मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बेहद खास रहने वाली है। देशभर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, करीब 15 साल बाद जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र के दौरान हुआ था। ऐसे में इस बार का संयोग विशेष माना जा रहा है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अक्षत व्यास के अनुसार जन्माष्टमी पर कई बार अष्टमी तिथि तो होती है, लेकिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बनता।
इस बार दोनों का संयोग एक ही दिन बन रहा है। यही वजह है कि इस जन्माष्टमी को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रामानंदी संप्रदाय में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए रोहिणी नक्षत्र को विशेष महत्व दिया जाता है। इस बार वैष्णव, रामानंदी सहित प्रमुख संप्रदायों में 4 सितंबर को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
मध्यरात्रि में बनेगा अष्टमी-रोहिणी का संयोग
पंडित व्यास के मुताबिक जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का एक साथ होना विशेष माना जाता है। ज्योतिषीय गणना में इस दौरान चंद्रमा के वृष राशि में रहने का भी उल्लेख किया जा रहा है।
धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अर्धरात्रि में होने और उस समय अष्टमी तिथि तथा रोहिणी नक्षत्र के संयोग का विशेष महत्व बताया है। इसी वजह से श्रद्धालुओं में इस बार जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह है।
उज्जैन में मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन
जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, शृंगार और आरती के आयोजन होंगे। मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाएगी और मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इस्कॉन मंदिर में विशेष अभिषेक और शृंगार
भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। भगवान राधा-मोहन का विशेष अभिषेक किया जाएगा।
इसके बाद नए वस्त्र, आभूषण और पुष्पमालाओं से श्रृंगार होगा। जन्मोत्सव के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में आधी रात को आरती
सिंधिया ट्रस्ट के श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में पंचामृत पूजन और अभिषेक के बाद भगवान के दर्शन होंगे। विशेष शृंगार के साथ ढोली बुआ का कीर्तन भी आयोजित किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान की विशेष आरती होगी।
सांदीपनि आश्रम में भी विशेष पूजा
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली माने जाने वाले सांदीपनि आश्रम में भी जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे। सुबह से रात तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी। आश्रम में विशेष पूजन और आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र?
धार्मिक मान्यताओं में रोहिणी नक्षत्र का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए जब जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनता है तो इसे विशेष शुभ माना जाता है।
इस बार लंबे अंतराल के बाद बन रहे इस संयोग के कारण उज्जैन सहित देशभर के कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का उत्सव खास रहने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!