निलंबित सीएसपी पर 10 हजार का इनाम: लुकआउट नोटिस जारी; जमीन सौदा मामले में बढ़ी मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
बहुचर्चित जमीन सौदा मामले में फरार चल रहीं कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
पुलिस ने नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही तीनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एसआईटी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मामले में नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज बारापात्रे और मारुफ अहमद हनफी को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही तीनों फरार बताए जा रहे हैं।
लुकआउट नोटिस से विदेश भागने पर रोक
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर एयरपोर्ट और संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट किया है।
पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी देश से बाहर जा सकते हैं। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद उनके विदेश जाने पर निगरानी बढ़ गई है।
पुलिस के मुताबिक, विवादित जमीन मारुफ अहमद हनफी के नाम पर दर्ज कराई गई थी। एसआईटी अब जमीन के सौदे से जुड़े दस्तावेजों और आरोपियों के आपसी संबंधों की जांच कर रही है।
तीनों पर 10-10 हजार का इनाम
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारुफ अहमद हनफी की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
20 अगस्त को FIR के बाद से फरार
मामले में 20 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है।
गुरुवार को एसआईटी की टीम मारुफ अहमद हनफी के घर भी पहुंची थी। वहां ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
नेहा और क्षितिज ने मांगी अग्रिम जमानत
गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज बारापात्रे ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। मंगलवार को विशेष न्यायालय में दोनों की याचिका पर सुनवाई हुई।
करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त, शनिवार को निर्धारित की गई है। शेष बहस पूरी होने के बाद कोर्ट अग्रिम जमानत पर फैसला सुना सकता है।
सील कार्यालय के दस्तावेजों की जांच बाकी
एसआईटी को नेहा पच्चीसिया के सील किए गए कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की जांच भी करनी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
जांच टीम का मुख्य फोकस विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त, उससे जुड़े दस्तावेज, आरोपियों के बीच संबंध और पूरे लेन-देन की कड़ियों पर है।
हत्या के आरोपी को लाभ पहुंचाने का आरोप
जांच में यह मामला हत्या के आरोपी रमेश लोधी से भी जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर उसे अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
आरोप यह भी है कि करीब 90 दिनों तक चार्जशीट पेश नहीं होने से हत्या के आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने की स्थिति बनी। हालांकि इन आरोपों और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!