खबर
Top News

सरकारी आदेश ही फर्जी निकला: पक्षकार को फायदा पहुंचाने वकील ने रचा फर्जीवाड़ा, एफआईआर दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 5:13 pm
शेयर करें:
सरकारी आदेश ही फर्जी निकला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद में सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधिवक्ता ने अपने पक्षकार को लाभ पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग के अपर आयुक्त कार्यालय के नाम से कूटरचित आदेश तैयार कर उसे असली बताकर पेश कर दिया।

जांच में जब आदेश की पड़ताल हुई तो पता चला कि संबंधित कार्यालय से ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं किया गया था। मामले में तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ता और उसके पक्षकार के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन के फैसले को पक्षकार के हक में दिखाया
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक पंढरीनाथ थाने में तहसीलदार राकेश सिंह ने शिकायत दी थी। इसमें पुष्प रतन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अंकित और उनके अधिवक्ता आशीष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामला जमीन से जुड़े एक फैसले से संबंधित है।

शिकायत के अनुसार अधिवक्ता आशीष ने अपने पक्षकार अंकित को फायदा पहुंचाने की नीयत से अपर आयुक्त कार्यालय के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया। इस आदेश में जमीन से संबंधित फैसला पक्षकार के पक्ष में होने का उल्लेख किया गया था। दस्तावेज को इस तरह तैयार किया गया कि वह राजस्व विभाग के वास्तविक आदेश जैसा दिखाई दे।

जांच में फर्जी आदेश का खुलासा
राजस्व विभाग ने जब कथित आदेश की पुष्टि की तो मामले का खुलासा हुआ। संबंधित अधिकारी के कार्यालय के रिकॉर्ड में ऐसा कोई आदेश जारी होना नहीं मिला। इसके बाद दस्तावेज के कूटरचित होने की बात सामने आई। आरोप है कि फर्जी आदेश के जरिए विभाग और संबंधित प्रक्रिया को गुमराह कर पक्षकार को अवैध लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।

तहसीलदार की शिकायत पर एफआईआर
मामले की प्राथमिक जांच के बाद पंढरीनाथ थाना पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर अधिवक्ता आशीष और पक्षकार अंकित के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस अब कथित फर्जी आदेश किसने तैयार किया, उसे कहां-कहां इस्तेमाल किया गया और इससे किसे लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ, इसकी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!