निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवती से दरिंदगी: विरोध किया तो पीटा; चीखें सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कोलार इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले युवती को नशीला पदार्थ मिला पेय पिलाया और इसके बाद उसके साथ ज्यादती की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
घटना के दौरान युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर सड़क पर पहुंची और मदद की गुहार लगाई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छह महीने से भोपाल में कर रही मजदूरी
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से डिंडोरी जिले कीहै। वह पिछले करीब छह महीने से अपनी बहन और जीजा के साथ एक निर्माण साइट पर रहकर मजदूरी कर रही है। शुक्रवार शाम वह अपनी बहन के साथ परिचितों से मिलने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व परिचित सत्येंद्र धुर्वे से हुई।
कोल्ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सभी ने साथ में खाना खाया। इसी दौरान सत्येंद्र ने उसे कोल्ड्रिंक दी। इसे पीने के बाद उसे नशा महसूस होने लगा। आरोप है कि इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी उसे निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
घटना के दौरान युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोग बिल्डिंग के पास पहुंचे तो युवती वहां से निकलकर सड़क की ओर भागती दिखाई दी। लोगों ने तत्काल एफआरवी को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित अपने साथ लिया और अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर शनिवार तड़के एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!