सुअर को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक: सड़क पर गिरी मासूम; जन्मदिन से 2 दिन पहले मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन पर मायके में राखी बांधकर परिवार के साथ घर लौट रही एक मां की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। उमरीखेड़ा के पास अचानक बाइक के सामने सुअर आ जाने से उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में बाइक के आगे बैठी 23 माह की मासूम अमाया सिर के बल सड़क पर जा गिरी। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दर्दनाक बात यह है कि परिवार 30 अगस्त को अमाया का दूसरा जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन जन्मदिन से महज दो दिन पहले ही मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
राखी बांधकर लौट रहा था परिवार
अमाया के पिता बंसीलाल ने बताया कि वह पत्नी रिंकी, 23 माह की बेटी अमाया और बड़ी बेटी परी के साथ खंडवा रोड स्थित रायकान सिटी गए थे। वहां रिंकी ने अपने भाई को राखी बांधी। इसके बाद परिवार बाइक से पालदा नाका स्थित अपने घर लौट रहा था।
उमरीखेड़ा के पास अचानक बाइक के सामने सुअर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक पर आगे बैठी अमाया सिर के बल सड़क पर जा गिरी। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें
हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल अमाया को भंवरकुआं क्षेत्र स्थित एप्पल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बंसीलाल, रिंकी और उनकी बड़ी बेटी परी को भी मामूली चोटें आई हैं।
देवास के उदयनगर का रहने वाला है परिवार
बंसीलाल ने बताया कि उनका परिवार फिलहाल पालदा नाका क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। वे मूल रूप से देवास जिले के उदयनगर के रहने वाले हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!