मंदाकिनी ने मचाई तबाही: 30 फीट उफान में बहा रामघाट का पुल; शहर हुआ जलमग्न
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सतना और चित्रकूट में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई गांव और बस्तियां बाढ़ के पानी से घिर गई हैं। चित्रकूट में करीब 18 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी विकराल रूप में आ गई। नदी करीब 30 फीट ऊंची उफान पर पहुंच गई, जिससे रामघाट का करीब 300 मीटर लंबा पुल तेज बहाव में बह गया। रामघाट और भरतघाट पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। घाट किनारे बनी करीब 400 दुकानें भी बाढ़ की चपेट में आ गईं।
बाढ़ का पानी नयागांव राजमहल के अंदर तक पहुंच गया है। कई लोग घरों और होटलों में फंस गए हैं। SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए दो हेलिकॉप्टर से जवान भी मौके पर पहुंचे हैं।
रेलवे ट्रैक पर पानी, 44 ट्रेनें प्रभावित
सतना में गोरगी बांध फूटने के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। सतना-चित्रकूट मार्ग तीन स्थानों पर बंद है। मझगवां और चितहरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। सतना-मानिकपुर रेलखंड पर 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
पिंडरा में पेट्रोल पंप के सामने सड़क का हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। सड़क धंसने से एक ट्रक पलट गया। पानी थाना और पेट्रोल पंप तक पहुंच गया है। नागौद में भी थाने और पेट्रोल पंप में पानी घुस गया। कोठी में मकान गिरने से चार भैंस दब गईं, जिनमें दो की मौत हो गई।
पन्ना-छतरपुर में भी बिगड़े हालात
पन्ना में बाढ़ के कारण कई गांव टापू बन गए हैं। छतरपुर में बानसुजारा बांध के आठ गेट खोल दिए गए हैं और धसान नदी में 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक 683.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!