ढाबे बने शराबखोरी के अड्डे: वायरल वीडियो से खुलासा; नशे में युवक-युवतियां करते दिखे हंगामा, पुलिस पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किशनगंज थाना क्षेत्र के कुछ रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना खिलाने की आड़ में देर रात तक शराबखोरी का खेल चलने का आरोप है। मां भगवती फैमिली रेस्टोरेंट और मधुरिम ढाबे के वीडियो सामने आने के बाद इलाके की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में युवक-युवतियां शराब का सेवन करते और कुछ लोग नशे में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कई जगह खुलेआम शराब परोसी जा रही है।
खुलासा फर्स्ट को एक जिम्मेदार पाठक ने वीडियो भेजकर मामले की जानकारी दी। पाठक के मुताबिक किशनगंज थाना क्षेत्र के इन ठिकानों पर देर रात तक शराबखोरी चलती है। कुछ लोग रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर सड़क किनारे भी शराब पीते दिखाई देते हैं। इससे आसपास के रहवासियों और सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नशे में वाहन लेकर निकलते हैं युवक-युवतियां
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट में देर रात तक शराबखोरी के बाद युवक-युवतियां और अन्य ग्राहक अपने वाहनों से निकलते हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे मामलों में सड़क हादसे और विवाद की स्थिति भी बन सकती है। रहवासियों का कहना है कि शराब पीने के बाद कुछ युवक ढाबों और रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा करते हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट तक की नौबत आ जाती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार रेस्टोरेंट और ढाबों के बाहर नशे में विवाद की स्थिति बन चुकी है। इससे आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
बीट जवान और थाना मोबाइल पहुंचते हैं, कार्रवाई कहां होती है?
रहवासियों का आरोप है कि देर रात विवाद या हंगामे की सूचना पर पुलिस की बीट और थाना मोबाइल मौके पर पहुंचती है। हालांकि, कार्रवाई करने के बजाय मामला शांत कर लोगों को वहां से रवाना कर दिया जाता है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की पुलिसकर्मियों से अच्छी जान-पहचान है, जिसके चलते देर रात तक शराबखोरी का सिलसिला जारी रहता है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है। ऐसे में सवाल है कि यदि इन ठिकानों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच और कार्रवाई करती है या मामला सिर्फ समझाइश तक सीमित रहता है, यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!