खबर
Top News

सीएम मोहन यादव बोले: ‘कांग्रेस राज में मंत्री की हत्या हुई; हमने बालाघाट से माओवाद खत्म किया, अब बैगा अंचलों में विकास पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
सीएम मोहन यादव बोले

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
बीमारी से प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माओवादी हिंसा और बैगा आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान माओवादियों ने मंत्री तक की हत्या कर दी थी, लेकिन प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने बालाघाट से माओवादी हिंसा का खात्मा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार के सामने इससे बड़ी चुनौती दूरस्थ बैगा आदिवासी क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं और विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसके लिए सरकार अंदरूनी और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर वहां की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं का आकलन करेगी।

बैगा समाज तक पहुंचेगा योजनाओं का सीधा लाभ
सीएम यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बैगा आदिवासी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण आहार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहकर सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्थिति समझने और विकास कार्यों में जरूरी बदलाव की पहचान करने पर जोर दिया।

माओवादी हिंसा के दौर में विकास प्रभावित हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक माओवादी गतिविधियों के प्रभाव में रहने के कारण बैगा आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अपेक्षाकृत पीछे रह गया। अब सरकार का फोकस इन क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास पर है।

उन्होंने कहा कि केवल सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं ही नहीं, बल्कि आदिवासी परिवारों की आय बढ़ाने और जीवन स्तर सुधारने के लिए भी व्यापक योजना की जरूरत है।

पशुपालन से वनाधिकार तक पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा समाज के समग्र विकास के लिए पशुपालन, बकरी और मुर्गी पालन, वनाधिकार, रोजगार और आजीविका से जुड़े अवसरों को बढ़ाना होगा। इसके साथ ही परिवारों के रहन-सहन और पोषण स्तर में सुधार पर भी काम किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि बैगा आदिवासी परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन्हें समाज में समान अवसर और बराबरी का दर्जा मिले।

‘हर चुनौती को पार करेंगे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बैगा अंचलों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जरूरतों की पहचान की जाएगी और उसी आधार पर विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि माओवादी हिंसा के दौर से बाहर निकल चुके बालाघाट में अब सरकार का अगला लक्ष्य विकास की पहुंच को आखिरी छोर तक ले जाना है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!