खबर
Top News

दूषित पानी कांड की रिपोर्ट में अफसरों पर गिरी गाज!: टेंडर में देरी को माना बड़ी वजह; एमआईसी और जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
दूषित पानी कांड की रिपोर्ट में अफसरों पर गिरी गाज!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिसंबर 2025 में सामने आए भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट में अधिकारियों की भूमिका को लेकर गंभीर टिप्पणियां सामने आई हैं।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा गठित एक सदस्यीय जांच कमेटी ने पाइपलाइन बदलने के काम में देरी और टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही को घटना की प्रमुख वजह माना है।

हाईकोर्ट की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट फिलहाल गोपनीय है और सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं, जबकि एमआईसी और किसी भी जनप्रतिनिधि को घटना के लिए जिम्मेदार नहीं माना गया है। जांच में करीब 20 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में हुई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने 27 जनवरी को रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच पूरी होने के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट करीब एक सप्ताह पहले हाईकोर्ट में जमा की।

रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। संबंधित याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता रजिस्ट्रार के समक्ष रिपोर्ट देख सकते हैं। रिपोर्ट में सामने आए बिंदुओं के मुताबिक, जांच का मुख्य फोकस पाइपलाइन बदलने में हुई देरी और उससे जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया पर रहा।

टेंडर में देरी को माना घटना की बड़ी वजह
जांच में सामने आया कि पाइपलाइन बदलने का काम समय पर पूरा हो जाता तो दूषित पानी की समस्या पैदा होने की संभावना कम हो सकती थी। कमेटी ने टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी को गंभीरता से लिया है।

रिपोर्ट में मुख्य रूप से जल विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें मुख्य कार्यपालन यंत्री जल विभाग संजीव श्रीवास्तव की भूमिका का उल्लेख करते हुए लापरवाही की बात कही गई है।

इसके अलावा तत्कालीन अपर आयुक्त आईएएस रोहित सिसोनिया के कार्यकाल में टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी का भी उल्लेख रिपोर्ट में होने की जानकारी है।

तत्कालीन अपर आयुक्त संदीप सोनी की भूमिका और लापरवाही का भी जिक्र किया गया है। एस. प्रजापति समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच में चर्चा की गई है।

पूर्व निगमायुक्तों को क्लीन चिट
रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व निगमायुक्त दिलीप यादव और शिवम वर्मा की भूमिका को लेकर भी जांच की गई। दोनों को मामले में क्लीन चिट दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

वहीं, जांच में एमआईसी और किसी जनप्रतिनिधि को दोषी नहीं माना गया है। यानी कमेटी की रिपोर्ट का मुख्य फोकस अधिकारियों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक स्तर पर हुई देरी पर रहा है।

20 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा
रिपोर्ट में प्रभावित परिवारों के लिए करीब 20 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

हालांकि, रिपोर्ट गोपनीय होने के कारण इसके विस्तृत निष्कर्ष और अनुशंसाओं की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है।

रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
इधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और याचिकाकर्ता प्रमोद द्विवेदी व महेश गर्ग की ओर से अधिवक्ताओं ने इंटरविनर याचिका दायर की है। अधिवक्ता रितेश इनानी की ओर से भी याचिका प्रस्तुत की गई है।

याचिकाओं में मामले की अन्य याचिकाओं से अलग सुनवाई, लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इन मांगों पर अगली सुनवाई में पक्षकारों की ओर से दलीलें रखी जाएंगी।

फिलहाल जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में है। रिपोर्ट सार्वजनिक होने या अदालत में उस पर विस्तार से सुनवाई के बाद ही इसके सभी निष्कर्ष आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो सकेंगे।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!