खबर
Top News

इतने लाख कर्मचारियों को क्यों करना पड़ेगा इंतजार: इतने प्रतिशत महंगाई भत्ता कब तक देने की योजना थी; जानिये क्यों बन रहे ऐसे हालात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मार्च 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
इतने लाख कर्मचारियों को क्यों करना पड़ेगा इंतजार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 64 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वित्त विभाग की पहले घोषित योजना के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 7वें वेतनमान पर महंगाई भत्ता 64 प्रतिशत तक पहुंचना था, लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं दिख रहा है।

महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हाल ही में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ है। यह बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ मई में मिलने की संभावना है।

लगभग साढ़े चार लाख पेंशनर
प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख नियमित अधिकारी-कर्मचारी और लगभग साढ़े चार लाख पेंशनर हैं, जिन्हें महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाती है। ऐसे में करीब 12 लाख लोगों को 64 प्रतिशत महंगाई भत्ता पाने के लिए अब 4 से 6 महीने तक और इंतजार करना पड़ सकता है।

केंद्र के फैसले के बाद भी मिल रहा देर से लाभ
राज्य सरकार आमतौर पर केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के कई महीने बाद इसे लागू करती है। हालिया वृद्धि भी केंद्र के फैसले के करीब 8 महीने बाद लागू की गई है।

महंगाई भत्ते में एक और बढ़ोतरी संभव
इस बीच केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में एक और बढ़ोतरी कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को उस बढ़ोतरी का लाभ भी कुछ समय बाद ही मिलने की संभावना है।

वित्त विभाग का यह था प्लान
वित्त विभाग ने पहले जो योजना बनाई थी, उसके अनुसार 7वें वेतनमान के कर्मचारियों को: 31 मार्च 2026 तक 64% महंगाई भत्ता, 31 मार्च 2027 तक 74%, 31 मार्च 2028 तक 84% और 31 मार्च 2029 तक 94% महंगाई भत्ता देने का लक्ष्य रखा गया था। यह योजना इसलिए भी अहम मानी जा रही थी क्योंकि वित्त वर्ष 2028-29 के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मौजूदा स्थिति योजना से पीछे
करीब छह महीने पहले सरकार ने संकेत दिए थे कि 2026-27 के बजट से पहले महंगाई भत्ता 64 प्रतिशत तक पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि अब तक इसे बढ़ाकर सिर्फ 58 प्रतिशत ही किया जा सका है। कर्मचारी संगठनों को उम्मीद थी कि 2025 की दिवाली और फिर 2026 की शुरुआत में दो-तीन किस्तों में भत्ता बढ़ाकर मार्च तक 64 प्रतिशत कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

5वें और 6वें वेतनमान वालों के लिए अलग योजना
वित्त विभाग की योजना के अनुसार 6वें और 5वें वेतनमान के कर्मचारियों को हर साल करीब 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर देने का प्रावधान किया गया है। छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को फिलहाल 252 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे हालिया घोषणा के बाद 255 प्रतिशत किया जाएगा। आगे इसे 2026-27 में 265%, 2027-28 में 280%, 2028-29 में 295% तक ले जाने की योजना है। इसी तरह पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को अभी 315 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जिसे आने वाले वर्षों में क्रमशः 325%, 335% और 345% तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

कर्मचारी संगठनों ने जताई नाराजगी
मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है कि 2025-26 में 64 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी यह 58 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। उनका कहना है कि सरकार के घोषित प्लान के मुकाबले कर्मचारी अभी भी करीब 6 प्रतिशत पीछे हैं। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि जब भी केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाए, राज्य सरकार भी उसी समय कर्मचारियों को इसका लाभ दे।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

9 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

14 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

22 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

30 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

33 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

41 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!