जन्मदिन के एक दिन पहले ही ऐसा क्यों किया: किस बात से नाराज थी छात्रा; पिता तो केक और गिफ्ट लेकर आए थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटी ग्वालटोली इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे शाम को केक और गिफ्ट लेकर घर लौटे, तो बेटी को फंदे पर लटका पाया।
जन्मदिन पर कपड़े खरीदना चाहती थी
पुलिस के अनुसार, वंशिका (16) पिता मिश्रीलाल बरोले कक्षा 11वीं की छात्रा थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह अपने जन्मदिन पर कपड़े खरीदना चाहती थी और इसके लिए उसने पिता से 5 हजार रुपए मांगे थे। पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 3 हजार रुपए दिए, जिससे वह नाराज हो गई थी।
शादी में गए थे परिजन, घर पर थी अकेली
बुधवार को परिवार में एक शादी समारोह था, जिसमें उसकी मां और अन्य सदस्य शामिल होने गए थे, लेकिन वंशिका घर पर ही रुक गई। देर शाम जब परिजन केक और उपहार लेकर लौटे, तो उन्होंने वंशिका को फंदे पर लटका देखा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक नाराजगी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वंशिका का जन्मदिन था और वह इसे लेकर काफी उत्साहित थी, लेकिन एक छोटी सी बात ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!