जिलाबदर हिंदूवादी की अर्द्धांगिनी क्यों पहुंची कलेक्टर कार्यालय: किस पुलिस अधिकारी के नार्को टेस्ट की हुई मांग; पति के बारे में क्या कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा में जिलाबदर की सजा भुगत रहे हिंदूवादी नेता अमित जैन की पत्नी उर्मिला जैन मंगलवार को अपने छोटे बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर से न्याय की मांग की। उन्होंने अपने पति को निर्दोष बताया और मोघट थाना प्रभारी (टीआई) पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। उर्मिला ने टीआई के नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की।
हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं
अमित जैन ने हाल ही में जिलाबदर की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अब वे कलेक्टर के आदेशानुसार जिले की सीमा से बाहर ही रहेंगे।
परिवार का संकट और समर्थन न मिलना
उर्मिला जैन ने बताया कि पति के जिलाबदर होने के बाद परिवार की मदद के लिए कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके पति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े हैं और महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल के साथ काम करते थे। पालीवाल से भी मदद की मांग की गई थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।
टीआई का नार्को टेस्ट हो: बार-बार टारगेट किया जा रहा
कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में उर्मिला ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि 17 अगस्त 2025 के मोघट रोड थाने के सीसीटीवी फुटेज जांचे जाएं और टीआई धीरेश कुमार धारवाल का नार्को टेस्ट करवाया जाए, ताकि असलियत सामने आए। उनका आरोप है कि उनके पति को बार-बार जानबूझकर टारगेट किया जाता है और झूठे आरोप लगाकर जिला बदर कर दिया जाता है।
बच्चों के भरण-पोषण का संकट
उर्मिला जैन ने कलेक्टर को बताया कि उनके दो छोटे बच्चों की देखभाल करना मुश्किल हो गया है। पति के जिलाबदर होने के कारण वे घर में बच्चों को अकेला छोड़कर काम पर नहीं जा सकतीं। इसके चलते परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है और बच्चों के सामने भूखे रहने की नौबत आ रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!