शहर के व्यस्त रोड पर दिनदहाड़े क्यों फैली सनसनी: व्यापारी पर रॉड और चाकू से वार; आरोपी फरार, इलाके में हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त जेल रोड स्थित चाइना टाउन मार्केट में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ऑफिस में बैठे एक व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले लोहे की रॉड से वार किया और फिर पैर में चाकू घोंपकर मौके से फरार हो गए।
घायल व्यापारी आनंद पुत्र रामचंद्र विशपुते (निवासी स्कीम-114) को गंभीर हालत में उनके परिचित तत्काल एमवाय अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, आनंद के सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं।
एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक, आनंद पंखे और एयर कंडीशन का व्यवसाय करते हैं और चाइना टाउन मार्केट में उनका ऑफिस है। घटना के समय वह सुबह ऑफिस पहुंचे ही थे और मोबाइल देख रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक आरोपी ने पीछे से लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे आनंद के सिर और कंधे पर चोट लगी। बचने की कोशिश के दौरान दूसरे बदमाश ने उनके पैर में चाकू से वार कर दिया। घायल के शोर मचाने पर दोनों आरोपी बाइक से मौके से भाग निकले।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में दोनों हमलावर बाइक से आते और जाते हुए दिखाई दिए हैं। एमजी रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!