रात के तापमान में क्यों आई गिरावट: बादल छाने के बाद धूप का यह आलम; जानिये अगले दो दिन क्या होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम हुई हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। बारिश और तेज हवाओं के असर से रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे देर रात मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा।
सुबह बादल, फिर चुभने लगी धूप
सोमवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धूप तेज होती गई। सुबह की नमी और बादलों के बावजूद उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन और रात दोनों ही समय तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा, जिससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।
दो दिन बाद 3-4 डिग्री गिर सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय सिस्टम के असर से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को फिर राहत मिल सकती है।
रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लू के तेज थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे।
शाम को बदला मौसम, हल्की बारिश से मिली राहत
शाम होते-होते अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बादल छाए और शहर के कई हिस्सों में 10-15 मिनट तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।
रात का तापमान 25.2 डिग्री पर पहुंचा
बारिश के असर से रात का तापमान गिरकर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब 3 डिग्री कम रहा। हालांकि हल्की ठंडक के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।
एक हफ्ते में लगातार बढ़ रहा था तापमान
पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर में तापमान लगातार बढ़ रहा था। 19 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री था, वहीं 26 अप्रैल तक यह बढ़कर 43.0 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह रात का तापमान भी 22 से 28 डिग्री के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा।
अप्रैल में बदलाव भरा रहता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अप्रैल का महीना इंदौर में ट्रांजिशन पीरियड होता है, जिसमें तेज गर्मी के साथ-साथ बादल और हल्की बारिश भी देखने को मिलती है। इतिहास पर नजर डालें तो 25 अप्रैल 1958 को शहर में अब तक का सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं पिछले साल अप्रैल महीने में कुल 22.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
फिलहाल राहत आंशिक, आगे निगाहें मौसम पर
फिलहाल इंदौरवासियों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है, लेकिन पूरी तरह राहत के लिए अगले कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से यह साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!