इस शहर में क्यों सिर पकड़ कर निराश बैठा है सच्चा क्रिकेट प्रेमी: मैच के टिकटों की कालाबाजारी; नेताओं की चांदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होलकर स्टेडियम में तीसरा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना है।
भले ही क्रिकेट प्रेमियो का इस मैच को लेकर उत्साह चरम पर है, लेकिन आम क्रिकेट प्रेमी तो निराश ही है। इसकी वजह है मैच का टिकट नहीं मिल पाना।
क्रिकेट प्रेमियों की शिकायत है कि उन्हें ऑनलाइन टिकट मिले नहीं, जबकि दूसरी ओर ब्लैक में काफी महंगे दाम पर खुलेआम टिकट बिकने की जानकारी मिल रही है।
नेताओं से लेकर अफसर तक परेशान
हालात इतने खराब हैं कि इस बार सच्चे क्रिकेट प्रेमियों के साथ ही नेताओं से लेकर अफसर तक परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि सबके पास मैच के टिकटों की डिमांड आ रही है।
कुछ लोगों ने तो टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तक भी पहुंचाई है।
संगठन के पदाधिकारी भी परेशान
यह भी पता चला है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के कुछ पदाधिकारी भी टिकटों को लेकर काफी परेशान हैं।
पता चला है कि इस बार कई विधायकों को भी 1250 रुपए वाली टिकट भेज दी गई है।
खुलेआम बाजार में 19 से 25 हजार रुपए में टिकट मिलने की खबरें आ रही हैं।
इंदौर से ज्यादा चली ग्वालियर की
संगठन से जुड़े लोग बता रहे हैं कि इस बार इंदौर से ज्यादा ग्वालियर की चली है।
संगठन प्रमुख महाआर्यमन सिंधिया से जुड़े लोगों को पास ज्यादा टिकट पहुंचने का आरोप है।
हालत यह भी है कि शहर के कुछ नेता जो अक्सर ऐसे मैचों में टिकट बांटकर अपने लोगों को खुश कर देते थे, वे भी इस बार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।
सोशल मीडिया पर कर रहे दावे
कुछ कालाबाजारी करने वालों ने इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी टिकट बेचने का दावा किया है।
संपर्क करने पर टिकटों की पूरी रेट लिस्ट भेजी जा रही है। इसके लिए आधी रकम की डिमांड भी की जा रही है। ऐसे कई ठग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!