घटना से पहले किससे मिला था जीतू: मौत की गुत्थी में नए सिरे से जांच; महिला मित्र का नाम और नंबर निकला गलत, पुलिस ने बदली जांच की दिशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू की श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत की जांच में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच में जिस महिला के नाम और मोबाइल नंबर को घटना से जोड़कर देखा जा रहा था, वह जानकारी गलत निकली है। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
अब जांच का फोकस घटना से पहले जीतू किन लोगों से मिला, आखिरी बार किससे बातचीत हुई और उसके मूवमेंट क्या रहे, इस पर है। होटल में उसके 22 दिन रुकने की वजह, घटना से पहले उससे मिलने पहुंचे तीन दोस्तों और आखिरी 30 मिनट की गतिविधियों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
जांच टीम मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट, लोकेशन, बैंक ट्रांजैक्शन और होटल के सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। होटल स्टाफ और उससे जुड़े लोगों से दोबारा पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी कारोबारी लेन-देन, निजी विवाद या अन्य कारण का इस घटना से संबंध तो नहीं है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम, एफएसएल रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!