खबर
Top News

तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार: इस नेता के मुख्यमंत्री बनने पर सस्पेंस बरकरार; आज की शपथ कैंसिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मई 2026, 11:26 am
शेयर करें:
तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार

खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही। तमिलगा वेत्त्री कज़गम यानी TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लगातार तीसरी बार मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा अब भी उनसे दूर है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुमत साबित न कर पाने के चलते शनिवार को होने वाला शपथ समारोह कैंसिल हो गया है।

क्या है पूरा पेंच?
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI और CPI(M) के कुल 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा यानी बहुमत से महज 2 कम।

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग  यानी IUML और विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची यानी VCK दोनों के पास 2-2 विधायक हैं। अब तक औपचारिक समर्थन पत्र नहीं दे पाए हैं। अगर इनमें से कोई एक भी साथ आ जाए, तो विजय का रास्ता साफ हो जाए। VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रूप से TVK को समर्थन देने की बात कही, लेकिन देर रात तक राज्यपाल कार्यालय को कोई औपचारिक पत्र नहीं सौंपा गया। राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम की बैठक में भी विजय के पास 116 विधायकों का ही रिकॉर्ड था।

राज्यपाल का रुख साफ
राज्यपाल आर्लेकर ने स्पष्ट कर दिया है कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने का न्योता नहीं दे सकते। यह उनका तीसरा इनकार है। 8 मई को टीवीके ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की कि राज्यपाल को निर्देश दिया जाए कि सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर TVK को सरकार बनाने का अवसर दिया जाए।

4 मई के बाद से अब तक का घटनाक्रम

तारीख घटना
4 मई- चुनाव नतीजे — TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं

5 मई- TVK ने सहयोगी दलों से बातचीत शुरू की, कांग्रेस ने समर्थन का ऐलान किया

6 मई- विजय विधायक दल के नेता चुने गए, 113 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

7 मई- दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात, राज्यपाल ने 118 का आंकड़ा पूरा करने को कहा

8 मई- तीसरी बार दावा पेश, 116 विधायकों का समर्थन — TVK सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची

9 मई- शपथ समारोह कैंसिल, सस्पेंस बरकरार

सारी निगाहें अब IUML और VCK पर टिकी हैं। अगर इन दोनों में से कोई एक भी औपचारिक समर्थन दे देता है, तो विजय का मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा हो सकता है। वरना राजनीतिक अनिश्चितता का यह दौर और लंबा खिंच सकता है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 10 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 10 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 10 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 10 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 10 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 10 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 10 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 10 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 10 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 11 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 11 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 11 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 11 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 11 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 11 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 11 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 11 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!