खबर
Top News

इस वायरस को लेकर WHO का अलर्ट जारी: भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; इन देशों की यात्रा न करने की सलाह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
इस वायरस को लेकर WHO का अलर्ट जारी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांगो और युगांडा में तेजी से बढ़ते इबोला संक्रमण ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न (PHEIC) घोषित कर दिया है।

भारत सरकार भी सतर्क
इसके बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है और प्रभावित देशों की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह जारी की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की अनावश्यक यात्रा टालने को कहा है।

एहतियाती कदम उठाए
मंत्रालय के अनुसार WHO ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR) 2005 के तहत 17 मई 2026 को इस प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल माना था, जिसके बाद भारत ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं।

इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह
कांगो, युगांडा, दक्षिण सूडान इधर, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) ने भी कांगो और युगांडा में फैल रहे बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के इबोला संक्रमण को “पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ कॉन्टिनेंटल सिक्योरिटी” घोषित किया है।

WHO की आपातकालीन समिति ने सदस्य देशों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि प्रभावित इलाकों से आने वाले बुखार या संदिग्ध लक्षण वाले यात्रियों की तुरंत पहचान की जा सके। साथ ही संक्रमित क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है।

अब तक सैकड़ों संदिग्ध मामले
WHO के अनुसार 21 मई तक कांगो में 746 संदिग्ध मामले और 176 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं कांगो और युगांडा में कुल 85 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण सूडान सहित पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा है।

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि इबोला अब केवल दूरदराज के क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में भी फैलने लगा है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण और मौत के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि अस्पतालों में वायरस का फैलना बेहद खतरनाक संकेत है।

क्या है इबोला वायरस?
इबोला एक गंभीर वायरल हेमरेजिक फीवर है, जो बुंडीबुग्यो वायरस स्ट्रेन से फैलता है। यह बीमारी अत्यंत घातक मानी जाती है और इसकी मृत्यु दर काफी अधिक होती है। फिलहाल इस स्ट्रेन के लिए कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है।

हालांकि भारत में अभी तक इस स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरी एहतियाती उपाय अपनाए जा रहे हैं। सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों को स्थानीय स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 13 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 13 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 13 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 13 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 14 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 14 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 14 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 14 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 15 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 15 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 15 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 15 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 15 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 15 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 16 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 16 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!