खबर
Top News

बंगाल का अधिकारी कौन: पश्चिम बंगाल में भाजपा का राज; किसके सिर पर होगा ताज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 मई 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
बंगाल का अधिकारी कौन

बड़ी बे-आबरू हो ममता रुखसत हुईं, राज्यपाल ने बर्खास्त किया ममता मंत्रिमंडल, विधानसभा भंग

बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन? आज शाम 6 बजे तक हो जाएगा ये फैसला, सस्पेंस गहराया

पहली बार बतौर पर्यवेक्षक पार्टी का पहला मुख्यमंत्री तय करने कुछ देर बाद अमित शाह पहुंच रहे बंगाल

बंगाल रवाना होने से पहले देर रात मोदी-शाह की हुई लंबी मुलाकात, शुभेंदु अधिकारी रेस में सबसे आगे

शुभेंदु के अलावा सामिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष, रूपा गांगुली, अग्नि मित्रा का भी सीएम के लिए नाम

दोपहर 3.30 बजे शाह की अगुआई में बिस्वा बंगाल कन्वेंशन सेंटर में विधायक दल की बैठक में होगा नेता का चयन

आज सीएम का चयन, गुरुदेव टैगोर की जयंती पर कल शपथ ग्रहण, राज्य में पहली बार सरकार बनाने को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिम बंगाल की सियासत का असल राज्य ‘अधिकारी’ कौन होगा? इसका फैसला आज, यानी 8 मई शाम तक हो जाएगा। आज ही ये भी तय हो जाएगा कि पहली बार बंगाल में स्थापित हो रहे भाजपा राज का ताज किसके सिर पर सजेगा?

राज का ताज और सूबे का अधिकार तय करने स्वयं अमित शाह थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। उनकी सदारत में ही बंगाल के विधायक तय करेंगे कि उनका नेता कौन होगा? बंगाल आने से पहले शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देर रात लंबी बात की।

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत ये साफ हो रहा है कि बंगाल के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री का नाम ‘दिल्ली दरबार’ में ही तय हो गया है। आज शाम बस उस नाम का औपचारिक एेलान होना है।

बंगाल का ‘अधिकार’ पाने की रेस में सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी हैं। लगभग ये ही माना जा रहा है कि ‘दादा’ पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व करेंगे। उनके पक्ष में एक नहीं अनेक समीकरण काम कर रहे हैं।

उनमें सबसे अहम है उनका सरकार में रहकर राजनीतिक अनुभव और हिंदुत्व को लेकर उनका ‘हार्डलाइनर’ मिजाज। वे जिस तरह से हिंदू वोटों को गोलबंद करने में कामयाब हुए हैं, उसी के दम पर भाजपा को प्रचंड जीत का हकदार माना जा रहा है।

अधिकारी के निजी सचिव की निर्मम हत्या से भी अधिकारी के पक्ष में एक मौन सहानुभूति बंगाल में महसूस की जा रही है। अधिकारी के अलावा सामिक भट्टाचार्य व दिलीप घोष के नाम भी दौड़ में शामिल हैं।

अधिकारी की तुलना में ये दोनों नेता भाजपा के मूल से जुड़े हुए हैं, जबकि अधिकारी की भाजपा में इंट्री तृणमूल कांग्रेस से हुई है। भट्टाचार्य आरएसएस से जुड़े हैं और स्टूडेंट राजनीति के दौर से भाजपा के साथ हैं। उन्हें कुशल संगठक भी माना जाता है, लेकिन वे हिंदुत्व को लेकर ‘सॉफ्ट’ रवैये वाले माने जाते हैं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यों में मुख्यमंत्री चयन को लेकर अपनाई जा रही रणनीति के चलते बंगाल में भी यह अंदेशा गहराया है कि मोदी-शाह की जोड़ी ‘भद्रलोक’ में भी ऐसा कुछ कर सकती है।

हालांकि राज्य का राजनीतिक मिजाज ऐसा होने का संकेत नहीं दे रहा है कि दिल्ली दरबार बंगाल को भी अन्य राज्य की तरह समझे। अधिकारी के अलावा राज्य में महिला मुख्यमंत्री बनाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

कारण है 15 साल से राज्य में महिला मुख्यमंत्री का होना और चुनाव में भाजपा को महिला वोटर्स का जबरदस्त समर्थन मिलना। लिहाजा अग्नि मित्रा पाल व राज्यसभा सांसद रहीं रूपा गांगुली के नाम इसके लिए लिए जा रहे हैं।

लेकिन भाजपा के सूत्र फिलहाल तो बंगाल के महिला मुख्यमंत्री की संभावना को नगण्य बता रहे हैं। कारण है राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात। चुनाव बाद जिस तरह से बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हुआ है और जो अब हत्या तक पहुंच गया, वह सूबे में सख्त मुखिया की जरूरत की तरफ इशारा कर रहा है।

‘बड़े बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले...’ कुछ इस तरह हार के बाद भी सत्ता की ललक बरकरार रखने वाली ममता बनर्जी बंगाल की राजनीति से रुखसत कर दी गईं।

राज्यपाल ने ममता मंत्रिमंडल को बर्खास्त और विधानसभा भंग कर नई सरकार के चुनने का रास्ता साफ कर दिया। राज्य में एक तरफ नई सरकार के लिए राजनीति चरम पर है तो दूसरी तरफ राजनीतिक हिंसा भी थम नहीं रही।

हिंसा का नया दौर अब तोड़फोड़ से आगे बढ़कर बम-बंदूक व आमने-सामने की झड़प के रूप में शुरू हुआ है। हिंसा के इस माहौल में देश के गृहमंत्री आज दोपहर एक बार फिर पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं।

वे राज्य के नए राज का ताज तो तय करेंगे ही, साथ ही सूबे के मौजूदा हालातों की भी समीक्षा करेंगे। बंगाल आने से पहले शाह और प्रधानमंत्री मोदी के बीच लंबी मंत्रणा भी हुई।

उधर, ममता से मिलने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी बंगाल पहुंचे और उन्होंने चुनाव चोरी वाले बनर्जी के सुर में सुर मिलाया। इस सबके बीच बंगाल में कल होने वाले शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कल 9 मई को बंगाल अस्मिता के प्रतीक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और कल ही राज्य में भाजपा का राज शुरू होगा।

थम नहीं रहा हिंसा का दौर, हावड़ा में बरसे बम
एक तरफ बंगाल में सरकार गठन की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य में चुनाव बाद हिंसा का जो दौर शुरू हुआ था, वह थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रकमल रथ की हत्या के बाद राज्य में हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है और राज्य के कई हिस्सों से टीएमसी व भाजपा के बीच आमने-सामने की लड़ाई छिड़ी हुई है।

ताजा मामला हावड़ा का सामने आ रहा है। यहां आमने-सामने हुए दो पक्षों के बीच बम बरसाए गए। गोलियां भी चलीं। इस घटना में भाजपा के दर्जनभर से ज्यादा समर्थकों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं।

हमलवार भीड़ पर धार्मिक नारों के साथ बम बरसाने के आरोप के साथ भाजपाइयों ने थाने का घेराव भी किया है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में टीएमसी के दफ्तरों पर हमलों व तोड़फोड़ की घटनाएं भी रुक नहीं रहीं।

हिंसा की घटनाओं को लेकर टीएमसी व भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। अधिकारी के निजी सचिव के हत्यारे अब तक फरार हैं और उनके पड़ोसी बांग्लादेश जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

संबंधित समाचार

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

6 minutes ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

15 minutes ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

21 minutes ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

24 minutes ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

27 minutes ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

32 minutes ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

39 minutes ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

43 minutes ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 1 hour ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 1 hour ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 1 hour ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 2 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 2 hours ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 2 hours ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 2 hours ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!