होटल किसके साथ गई थी छात्रा: फिर रची कैसी कहानी; पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ, किसे किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गैंगरेप की दर्दनाक दास्तां सुनाने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की पूरी कहानी झूठी निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में घंटों बिताने के बाद देर रात घर लौटने और सौतेली मां के कोप से बचने के लिए यह पूरी साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड अंश को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला
बुधवार की देर रात छात्रा के परिजन उसे शिप्रा थाने लेकर पहुंचे। छात्रा ने पुलिस के सामने रोते हुए बताया कि वह मूसाखेड़ी इलाके में रहती है और बंगाली कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है।
उसने आरोप लगाया कि कोचिंग से लौटते वक्त सिल्वर रंग की एक कार में सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। छात्रा का दावा था कि आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और किसी सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV ने खोला राज
गुरुवार को पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में छात्रा किसी अज्ञात युवकों के साथ नहीं, बल्कि अंश नाम के एक युवक के साथ स्वेच्छा से जाती दिखाई दी। इस अहम सुराग के बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्रा से अलग कमरे में दोबारा गहन पूछताछ की।
झूठ धीरे-धीरे टूटने लगा
पूछताछ में छात्रा का झूठ धीरे-धीरे टूटने लगा। उसने स्वीकार किया कि वह कोचिंग के बाद अंश के साथ विजयनगर इलाके के एक होटल गई थी, जहां दोनों काफी देर तक रुके। इसके बाद दोनों अलग-अलग अपने वाहनों से शिप्रा की ओर निकले।
सौतेली मां का डर बना वजह
छात्रा ने पुलिस को बताया कि रात काफी हो चुकी थी और घर लौटने में देर हो गई थी। घर पर सौतेली मां की डांट और सजा का डर उसे सता रहा था। इसी घबराहट में उसने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की पूरी कहानी गढ़ ली और परिजनों को सुना दी। गुरुवार को न्यायालय में नाबालिग के बयान दर्ज कराए गए, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे प्रकरण में बॉयफ्रेंड अंश को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज रहेगा और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि झूठी रिपोर्ट के बावजूद नाबालिग होने के कारण छात्रा पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!