किस टेस्ट से हुआ खुलासा: इस शहर के गुंडे की हुई थी हत्या; इतने दोस्तों के साथ किस तीर्थनगरी में नदी में ऐसे मिला था शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
30 जनवरी को ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर निवासी मनीष भट्ट का शव मिला था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण पर संशय बना रहा, जिसके चलते पुलिस ने डायटम टेस्ट कराया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मनीष की मौत डूबने से नहीं हुई थी, यानी यह हत्या का मामला है। अब पुलिस की नजर उन 50 दोस्तों पर है, जो उसके साथ ओंकारेश्वर आए थे।
25 जनवरी को दोस्तों संग आया था
इंदौर के तिलक नगर (पिपल्याहाना) निवासी मनीष 25 जनवरी को करीब 50 दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए पहुंचा था। ये लोग 10-10 के अलग-अलग ग्रुप में थे और संगम घाट पर नर्मदा स्नान करने गए थे। स्नान के बाद मनीष लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच दिन बाद 30 जनवरी को ग्राम बिल्लौरा स्थित मौनी बाबा आश्रम के पास नर्मदा किनारे एक शव मिला, जिसकी पहचान मनीष भट्ट के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम में मिले चोट के निशान
मामले की जांच कर रही मांधाता थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर के पीछे चोट और गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए। हालांकि डॉक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया। इसके बाद सैंपल भोपाल स्थित फॉरेंसिक लैब भेजे गए। करीब 20 दिन बाद आई डायटम टेस्ट रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत पानी में डूबने से नहीं हुई।
अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस
रिपोर्ट के आधार पर शव मिलने के करीब 30 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मांधाता टीआई अनोख सिंदिया के मुताबिक, कई दोस्तों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक ठोस सुराग नहीं मिला है। जल्द खुलासा करने का दावा किया गया है।
आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
प्रारंभिक जांच में मनीष भट्ट का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में अवैध वसूली, मारपीट और गुंडागर्दी के मामले दर्ज थे। उसके साथ आए कई दोस्त भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस गैंग रंजिश या मुखबिरी जैसे एंगल पर भी जांच कर रही है।
क्या होता है डायटम टेस्ट?
डायटम टेस्ट एक फॉरेंसिक जांच है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि मौत डूबने से हुई या नहीं। इसमें शरीर, विशेषकर अस्थि मज्जा या फेफड़ों में पाए जाने वाले सूक्ष्म शैवाल (डायटम) की जांच की जाती है। यदि व्यक्ति जीवित अवस्था में पानी में डूबा हो, तो ये तत्व शरीर में पाए जाते हैं।
संबंधित समाचार

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!