किन सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री: अधिकारियों को क्या निर्देश दिए; जानिये इससे कितने गांवों के रहवासियों को होगा लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इन्दौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी परीक्षित झाडे और प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रदीप यादव के साथ सांवेर विधानसभा के कनाडिया और बायपास में निर्मित हो रही टी.पी.एस. 4 और 5 की सड़क एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित की जा रही 17 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया और वर्तमान कार्य प्रगति और उक्त योजनाओं के संबंध में भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की।
सिलावट ने इस संबंध में बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना क्रमांक 4 और 5 में सड़क निर्माण सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं, जिनका अवलोकन कर उन्हें शीघ्र समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिलावट ने कनाडिया अहिल्या बावडी के पास में गार्डन का निर्माण करने एवं योजनान्तर्गत सड़क निर्माण में आ रहे अवरुद्ध एवं अतिक्रमणों को बारिश के पूर्व हटाकर शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने बताया कि कनाडिया क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन्दौर से राधवगढ सडक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सांवेर विधानसभा की 17 किलोमीटर सड़क भी शामिल है। इन सडकों का निर्माण हो जाने से सांवेर के ग्राम कनाडिया, बेगमखेडी, खेमाना, आक्या, सेमलियाचाउ, सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामों के सैकडों लोगों का लाभ होगा। मंत्री श्री सिलावट ने इन सडकों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लोकार्पण करने एवं दोनों मुख्य मार्गों एवं 6 पुल-पुलियाओं पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर इंजीनियर रोहित मालवीय,जनपद पंचायत इन्दौर के अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया और मंडल अध्यक्ष विपिन जागीरदार भी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!