खबर
Top News

जेल से छूटकर कहां नहीं आ पाएगी बेवफा पत्नी: कहां रहना होगा अनिवार्य; इस कारण मिल गई चर्चित हत्याकांड में जमानत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 11:29 am
शेयर करें:
जेल से छूटकर कहां नहीं आ पाएगी बेवफा पत्नी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा कानूनी मोड़ आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को करीब 320 दिन बाद मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन राहत के साथ कड़ी शर्त भी जुड़ी है। वह कोर्ट की अनुमति के बिना शिलॉन्ग नहीं छोड़ पाएगी और ट्रायल के दौरान वहीं रहना होगा।

सोमवार को कोर्ट ने जमानत मंजूर की, जिसके बाद मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत प्रक्रिया पूरी की। शाम को सोनम जेल से रिहा हुई, लेकिन मीडिया के सवालों पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पिता के साथ चुपचाप रवाना हो गई।

गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां बनीं राहत का आधार
कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि सोनम की गिरफ्तारी प्रक्रिया में गंभीर खामियां थीं। बचाव पक्ष ने दलील दी कि 7 जून 2025 को गाजीपुर में गिरफ्तारी के समय उसे कारण स्पष्ट नहीं बताया गया, जो संविधान के अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन है। अदालत ने दस्तावेजों और केस डायरी में भी कई त्रुटियां पाईं।

पुलिस की 4 बड़ी गलतियां, जो पड़ीं भारी- अधूरा अरेस्ट फॉर्म: गिरफ्तारी के समय जरूरी कॉलम खाली थे, धाराएं स्पष्ट नहीं थीं। धाराओं में गड़बड़ी: केस डायरी और दस्तावेजों में अलग-अलग धाराएं दर्ज मिलीं। वकील की अनुपस्थिति: पहली पेशी के दौरान आरोपी को कानूनी सलाह मिली या नहीं, इसका रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं। बचाव के अधिकार पर असर: आरोप स्पष्ट न होने से शुरुआती स्तर पर प्रभावी बचाव संभव नहीं हो पाया।

लंबी जेल और धीमा ट्रायल भी बना कारण
सोनम 9 जून 2025 से जेल में थी और 10 महीने से ज्यादा समय न्यायिक हिरासत में बिता चुकी थी। 5 सितंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल हुई, 28 अक्टूबर को आरोप तय हुए, लेकिन अब तक 90 गवाहों में से केवल 4 की ही गवाही हो सकी। ट्रायल की इस धीमी रफ्तार को भी कोर्ट ने जमानत का अहम आधार माना।

प्रोफाइल और परिस्थितियों का मिला फायदा
अभियोजन ने आशंका जताई थी कि सोनम सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कोर्ट ने इसे पर्याप्त आधार नहीं माना। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और सबूत न्यायालय की निगरानी में हैं। साथ ही, सोनम के स्थायी निवास, कारोबारी पारिवारिक पृष्ठभूमि, किसी आपराधिक रिकॉर्ड का अभाव और महिला होने के आधार पर भी अदालत ने राहत देने में नरमी बरती।

संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

2 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

4 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

11 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

13 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

15 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

17 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

27 minutes ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

31 minutes ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

33 minutes ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

42 minutes ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

about 1 hour ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

about 1 hour ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

about 1 hour ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

about 1 hour ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!