खबर
Top News

आखिर कहां अटकी है भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
आखिर कहां अटकी है भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि नए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदारी संभाले छह महीने से अधिक समय बीत चुका है। अगले महीने अप्रैल में प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक प्रस्तावित है।

लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की अब तक घोषणा नहीं हो पाई है। पार्टी की परंपरा के अनुसार प्रदेश के हर जिले से करीब चार-पांच कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में स्थान दिया जाना है। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों की नाराजगी से बचना भी प्रदेश नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

हर नेता अपने-अपने समर्थकों को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनवाने की जुगत में लगा हुआ है। प्रदेश कार्यसमिति में किसे शामिल किया जाए और किसे छोड़ दिया जाए? प्रदेश नेतृत्व इसी राजनीतिक गणित को साधने-सुलझाने में उलझा हुआ है।

ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं की निगाहें अब इस बात पर टिकी हुई हैं कि अप्रैल में प्रस्तावित बैठक से पहले प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान हो पाता है या नहीं? या फिर यह इंतजार और लंबा खिंचता है।

संभाग प्रभारी को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की सख्त नसीहत
मध्यप्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने हाल ही में प्रदेश पदाधिकारियों (संभाग प्रभारियों) की बैठक में एक संभाग प्रभारी को सख्त नसीहत दे डाली। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि संभाग प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों का लगातार दौरा करें, पार्टी के एजेंडे को जमीन पर उतारें और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाएं, लेकिन संभाग मुख्यालयों को अपना स्थायी ठिकाना न बनाएं।

दरअसल, पार्टी तक यह शिकायत पहुंच थी कि एक संभाग प्रभारी ने अपने प्रभार वाले संभाग मुख्यालय में ही डेरा जमा लिया है। तथा ये संगठन के काम से ज्यादा स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों से अलग-अलग तरह की ‘डिमांड’ कर रहे हैं। इस शिकायत के बाद संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया।

बैठक में जब यह मुद्दा उठा तो क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने संबंधित संभाग प्रभारी को साफ शब्दों में समझा दिया कि संगठन में जिम्मेदारी सेवा और पार्टी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दी जाती है, न कि किसी मुख्यालय को निजी ठिकाना बनाने के लिए। नारदजी की मानें तो जिन संभाग प्रभारी को यह सख्त नसीहत दी गई, वे मालवा क्षेत्र के एक कद्दावर माननीय के बेहद करीबी एवं भाजपा से ‘मुक्त’ किए गये  नामचीन भाईसाब के खास रिश्तेदार बताये जाते हैं।

‘टीम नवीन’ में जगह पाने पूर्व मंत्री की दिल्ली दौड़
मालवांचल के एक पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक इन दिनों खासे व्याकुल नजर आ रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में अपेक्षित पूछ-परख नहीं होने से वे अब अपनी राजनीतिक संभावनाओं की नई जमीन तलाश रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने दिल्ली परिक्रमा शुरू कर दी है। कभी किसी केंद्रीय मंत्री के दरबार में हाजिरी, तो कभी संगठन के बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात, ‘माननीय’ हर दरवाजा खटखटा रहे हैं।

बताते हैं कि जल्द ही ‹टीम नवीन› का गठन होना है। ऐसे में मालवांचल के ये ‹माननीय› किसी भी सूरत में ‹टीम नवीन› का हिस्सा बनना चाहते हैं। चर्चा यह भी है कि अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए वे अपने स्वर्गीय पिता, जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, के भाजपा और प्रदेश की राजनीति में योगदान का हवाला भी दे रहे हैं।

देखना यह है कि ‹माननीय› की दिल्ली दौड़ रंग लाएगी, या फिर यूं ही बेकार चली जायेगी? लेकिन मालवांचल से लेकर दिल्ली तक, ‹माननीय› की इस राजनीतिक बेचैनी की खूब चर्चा है।

कांग्रेस में ही घिरे प्रदेश मुखिया ‘इंदौरी भिया’
मध्यप्रदेश में सरकार को घेरने के लिए जोरदार हुंकार भर रहे प्रदेश कांग्रेस के मुखिया ‘इंदौरी भिया’ इन दिनों अपनी ही पार्टी में घिरे नजर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ उनके अंतर्विरोध किसी से छिपे नहीं हैं। इसके अलावा पार्टी के चार-पांच जो बड़े नेता हैं, उन्हें अपना नेता मानने को तैयार नहीं हैं।

दिलचस्प बात यह भी कि पार्टी के बाकी नेता- कार्यकर्ता मंचों और बैठकों में भले ही कांग्रेस और ‘इंदौरी भिया’ के जयकारे लगाते नजर आते हों, लेकिन अंदरखाने उनकी निष्ठाएं अब भी पुराने दिग्गज नेताओं के खेमों में बंटी हुई दिखाई देती हैं।

यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस के भीतर एक तरह की खामोश खींचतान लगातार महसूस की जा रही है। नारदजी कहते हैं कि जब ‘इंदौरी भिया’ अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का ही दिल नहीं जीत पा रहे हैं, तो फिर भाजपा से कैसे जीत पायेंगे? 

‘सीईओ साहब’ को हर पंचायत से चाहिए ‘एक लाख’! 
प्रदेश के एक आदिवासी जिले में सीईओ साहब की ‘अजब-गजब’ कार्यशैली खूब चर्चा बटोर रही है। सरकारी नियमों से अलग उन्होंने पंचायतों के लिए मानो अपना ही एक ‘सेवा नियम’ बना लिया है। चर्चा है कि यदि किसी पंचायत को विकास योजनाओं का लाभ चाहिए, तो उसे हर साल ‘एक लाख’ की व्यवस्था करनी होगी।

बताया जाता है कि ‘सीईओ साहब’ जब भी किसी पंचायत के निरीक्षण पर पहुंचते हैं, तो वहां से ‘एक लाख’ लेकर ही लौटते हैं। इसके बदले सरपंचों को जैसे मौन आश्वासन मिल जाता है कि पंचायत में चाहे कैसी भी गड़बड़ी क्यों न हो, उनकी तरफ से कोई परेशानी नहीं खड़ी की जाएगी।

नारदजी बताते हैं कि इस ‹सेवा नियम› से उन पंचायतों के सरपंच तो खुश हैं, जो विकास योजनाओं को कागजों में ही पूरा दिखाकर राशि हजम करने में माहिर हैं। लेकिन वे सरपंच परेशान हैं जो ईमानदारी से योजनाओं को जमीन पर उतारना चाहते हैं। नारदजी बता दें कि, यह आदिवासी जिला ‘कान्हा राष्ट्रीय उद्यान’ के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 6 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 6 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 6 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 7 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 7 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 7 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 7 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 7 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 7 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 8 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 8 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 8 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 8 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 8 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 8 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!