वीडियो देखिये, कहां से निकलकर बनाई रील: पुलिस ने कहां से किया गिरफ्तार; युवक ने कैसे मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में थाने से बाहर निकलते समय बनाई गई ‘जेल से फरार’ थीम वाली रील पोस्ट करने पर पुलिस ने युवक को घर से पकड़ लिया। बाद में युवक ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक, युवक को कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका था। कागजात न होने पर कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी दौरान थाने से निकलते वक्त उसने बाइक पर बैठकर एक रील बनाई, जिसमें बैकग्राउंड में “बल्लू तुम्हारी जेल से फरार” जैसी आवाज चल रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही पुलिस की मॉनिटरिंग टीम तक पहुंच गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने युवक के घर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पकड़े जाने पर युवक का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांग रहा है और कह रहा है कि उसने ‘टुच्ची’ हरकत की, जिसे वह दोबारा नहीं दोहराएगा। उसने लोगों से भी ऐसी गलती न करने की अपील की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वैष्णव (निवासी स्कीम नंबर-78) के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था या पुलिस कार्रवाई का मजाक उड़ाने वाले ऐसे कृत्यों पर सख्ती से निपटा जाएगा।
संबंधित समाचार

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!