वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पति आखिर कहां से मिले: सरकारी जीप लेकर कहां से हो गए थे लापता; कहां मिली थी लोकेशन, कैसे मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला एसीपी के लापता पति आखिर मिल गए हैं। इससे पहले एसीपी के पति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया था, जिसने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी थी। घटना पीटीसी क्षेत्र की है, जहां रविवार और सोमवार की दरमियानी रात घरेलू विवाद के बाद एसीपी के पति सरकारी जीप लेकर घर से निकल गए थे। जानकारी के अनुसार एसीपी के पति का मोबाइल चालू था, इसके चलते लगातार मोबाइल की ट्रैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने इसी आधार पर उनका पीछा करते हुए राजस्थान के निम्बाहेड़ा में उनके पास पहुंच गई। एसीपी पति और आजाद नगर और बाणगंगा थाना पुलिस के साथ इंदौर लौट रही हैं।
देर रात हुआ विवाद, अनहोनी की आशंका जताकर निकले
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला एसीपी और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति घर से निकलते समय सरकारी वाहन साथ ले गए। एसीपी ने पुलिस को बताया कि जाते समय उन्होंने ऐसी बातें कहीं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। यही वजह है कि मामले को गंभीरता से लिया गया।
आजाद नगर थाने में शिकायत, गुपचुप शुरू हुई तलाश
घटना के बाद महिला अधिकारी ने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना ज्यादा सार्वजनिक किए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शुरुआत में इसे सीमित दायरे में रखा गया।
राजस्थान के डग-बड़ौद में ट्रेस हुई लोकेशन
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी माध्यमों से उनकी लोकेशन डग-बड़ौद क्षेत्र में ट्रेस हुई थी। यह जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल वहां के लिए रवाना कर दी गई थी। रास्ते में आने वाले टोल नाकों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।
दो थानों की टीमें एक्टिव, सर्च ऑपरेशन तेज
सिर्फ आजाद नगर थाना ही नहीं, बल्कि एसीपी के सर्कल के एक अन्य थाने की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया । दोनों टीमें समन्वय बनाकर लगातार लोकेशन ट्रैक करती रहीं और संभावित ठिकानों पर जांच करती रही । पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की।
खुद एसीपी भी मौके के लिए रवाना
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एसीपी खुद भी इंदौर से डग-बड़ौद की ओर रवाना हो गई थी। बताया जा रहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखना चाहती थीं और किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते बेहद चिंतित थीं।
वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक जानकारी नहीं
सूत्रों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक रूप से नहीं दी गई है। फिलहाल मामले को स्थानीय स्तर पर ही हैंडल किया जा रहा है, हालांकि स्थिति के अनुसार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!