सियासी हलचल के बीच अचानक कहां पहुंचे इस प्रदेश के राज्यपाल: पत्नी की तबीयत बिगड़ी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि उनका दौरा पूरी तरह पारिवारिक कारणों से जुड़ा है।
जानकारी के मुताबिक राज्यपाल थावरचंद गहलोत की पत्नी अनीता गहलोत की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके बाद राज्यपाल तुरंत मुंबई से नागदा रवाना हुए।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
नागदा पहुंचने के बाद अनीता गहलोत को चौधरी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया गया। प्राथमिक जांच और उपचार के बाद फिलहाल उनका इलाज घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। राज्यपाल के नागदा स्थित निवास के बाहर मीडिया और स्थानीय लोगों की हलचल भी बढ़ गई। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कर्नाटक की राजनीति में बढ़ी चर्चा
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है।
कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा- मुझे सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मिल गया है, लेकिन इसे केवल राज्यपाल ही स्वीकार कर सकते हैं, जब वह वापस लौटेंगे। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार यदि राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों, तब भी मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
बाद में राज्यपाल औपचारिक रूप से उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा मुख्यमंत्री ही पद पर बने रहते हैं। करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत का नागदा दौरा पूरी तरह पत्नी की खराब सेहत और पारिवारिक कारणों से जुड़ा हुआ है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!