वीडियो देखिये, प्रदेश हुआ नक्सल मुक्त: बीएसएफ के दो जवानों को राज्य सरकार देगी इतने लाख रुपये; मुख्यमंत्री ने की सराहना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि दोनों जवानों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को जिले के ग्राम बुढ़ानिया स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पूजनीय माता स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में संतरे का फलदार पौधा लगाकर इन्दौर में 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना (निर्माण) कार्य के महाभियान का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पौधरोपण एवं जल बचाने में सहयोगी पृथ्वी संस्था और नक्सल उन्मूलन में सेवाएं दे चुके बीएसएफ के 2 जवानों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां एक समारोह में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ने नक्सल समस्या के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नक्सल उन्मूलन अभियान में योगदान देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में बीएसएफ के जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके योगदान को सम्मानित करते हुए राज्य सरकार ने आर्थिक प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है।
प्रदेश सरकार का कहना है कि सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों और बेहतर समन्वय के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति में बड़ा सुधार आया है। सरकार भविष्य में भी आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और जवानों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!