खबर
Top News

वीडियो देखिये, स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: पांच मोबाइल और एक्टिवा स्कूटी जब्त; शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात, कई थाना क्षेत्रों में किया अपराध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 5:40 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मोबाइल स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने इंदौर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी कई मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

ऑटो का इंतजार कर रही महिला से छीना मोबाइल
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को फरियादिया शिवांगी सेन छोटा राजबाड़ा प्रतिमा के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर कनाड़िया थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से दबोचे गए आरोपी
थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक लाल रंग की हुडी और दूसरा सफेद टी-शर्ट पहने एक्टिवा पर सवार दिखाई दिया।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सन्नी टुटेजा (24) और अजय बानखेड़े (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें करना स्वीकार कर लिया।

पांच मोबाइल और एक्टिवा बरामद
पुलिस ने आरोपी सन्नी टुटेजा के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (एमपी-09-डीएस-4507) बरामद की। वहीं, अजय बानखेड़े से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल मिलाकर पुलिस ने पांच मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है, जब्त की है।

अन्य वारदातों की भी जांच
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचिंग की अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। अब उनसे पूछताछ कर अन्य मामलों का खुलासा किया जा रहा है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहर्ष यादव, उपनिरीक्षक दीपक पालिया, प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी, शिवकुमार यादव, आरक्षक जगदीश दांगी, कुलदीप, आनंद जाट तथा साइबर सेल जोन-2 के आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 4 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 4 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 4 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 4 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 5 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 5 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 5 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 5 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 5 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 5 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 5 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 5 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 5 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 5 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 5 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 5 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 5 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 5 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!