खबर
Top News

इतने शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म: इन दफ्तरों से हटाकर स्कूल भेजे जाएंगे; इतने जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश, विधानसभा में सवाल उठने के बाद हुई कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
इतने शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों के बजाय विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वर्षों से पदस्थ 213 शिक्षकों का अटैचमेंट (संलग्नीकरण) समाप्त कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ( डीपीआई) ने 16 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों ( डीईओ) को आदेश जारी कर सभी शिक्षकों को तत्काल उनके मूल विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई विधानसभा में उठे एक सवाल के बाद की गई है। सरकार का कहना है कि अब शिक्षकों की सेवाएं केवल स्कूलों में ही ली जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

16 जिलों के शिक्षक होंगे स्कूल वापस
जिन जिलों के शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त किया गया है, उनमें उज्जैन, देवास, नीमच, शहडोल, दतिया, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, गुना, रीवा, सीधी, कटनी, सिंगरौली, सतना, राजगढ़ और मंडला शामिल हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनके मूल विद्यालयों में भेजा जाए।

स्कूल छोड़ दफ्तरों में कर रहे थे काम
विभागीय समीक्षा में सामने आया कि कई शिक्षक वर्षों से स्कूलों के बजाय विधायक कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, मंत्रालय, जिला शिक्षा कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, जनपद पंचायत और एसडीएम कार्यालय जैसे विभिन्न सरकारी दफ्तरों में कार्यरत थे। कुछ शिक्षक विधायकों के निजी सहायक (पीए) के रूप में भी कार्य कर रहे थे।

विधानसभा में उठे सवाल के बाद कार्रवाई
यह पूरा मामला सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा विधानसभा में उठाए गए प्रश्न के बाद सामने आया। उन्होंने शिक्षकों के लंबे समय से स्कूलों से बाहर तैनात रहने का मुद्दा उठाया था।

इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी और समीक्षा के बाद 213 शिक्षकों की सूची तैयार की। मानसून सत्र से पहले सरकार ने सभी का अटैचमेंट समाप्त करने का फैसला लिया।

वर्षों से मंत्रालय और अन्य विभागों में जमे थे शिक्षक
समीक्षा में यह भी सामने आया कि कई शिक्षक एक दशक से अधिक समय से स्कूलों से बाहर कार्यरत थे। एक प्राथमिक शिक्षक वर्ष 2015 से भोपाल मंत्रालय में पदस्थ थे। एक सहायक शिक्षक 2008 से मंत्रालय में कार्यरत थे।

नरसिंहपुर के एक व्याख्याता 2009 से मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम में सेवाएं दे रहे थे। एक अन्य व्याख्याता 2022 से महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में कार्यरत थे।

इसके अलावा कुछ शिक्षकों की हाल के वर्षों में विधायक कार्यालय, लोक निर्माण विभाग (PWD), कलेक्टर कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में भी पदस्थापना की गई थी।

छात्रों के हित में लिया गया फैसला
भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम छात्रों के हित में है और इससे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी।

सरकार का मानना है कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर विद्यालयों में वापस भेजने से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सकेगा।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 9 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 10 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 10 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 10 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 10 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 10 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!