मामा ने भांजा-जमाई की फालिये से की हत्या: महज 18 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बंद घुसबयड़ा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। यहां पर घर मेहमान बनकर नहीं रुकने की बात से नाराज मामा ने अपने ही भांजा-जमाई की धारदार फालिये से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को वारदात के महज 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
घर रुकने की बात बनी हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार शनिवार को गुड्डू अपनी पत्नी के साथ ग्राम बंद घुसबयड़ा स्थित अपने मामा के घर मेहमान बनकर आया था। गांव पहुंचने पर दोनों सबसे पहले मामा किशन के घर पहुंचे, जहां उसने उनका स्वागत करते हुए सोडा पिलाया।
मेहमानी की जिद बनी कारण
इसके बाद दंपती ने दूसरे मामा रघु के घर जाने की बात कही। इस पर किशन ने अपने घर ही रुककर मेहमानी लेने की जिद की, लेकिन दंपती ने बताया कि वे पहले ही रघु के यहां भोजन की बात कह चुके हैं और वहीं जाएंगे। इसके बाद दोनों रघु के घर चले गए।
आधी रात को फालिया लेकर पहुंचा आरोपी
रात में भोजन करने के बाद गुड्डू और उसकी पत्नी घर के आंगन में खाट पर सो रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे आरोपी किशन पिता नाहला धारदार फालिया लेकर वहां पहुंचा। उसने गुस्से में कहा, जमाई गुड्डू, तू मेरे घर क्यों नहीं रुका और इसके बाद जान से मारने की नीयत से सो रहे गुड्डू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
18 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी
मृतक की पत्नी की शिकायत पर आम्बुआ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया और एसपी आलीराजपुर के निर्देशन तथा एसडीओपी जोबट के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
लगातार दबिश के बाद पुलिस ने वारदात के महज 18 घंटे के भीतर आरोपी किशन पुत्र नाहला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय आलीराजपुर में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार फालिया भी बरामद कर लिया गया है।
संबंधित समाचार

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!