अभिनेत्री मौत मामला: जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू; फॉरेंसिक रिपोर्ट जांच एजेंसी को सौंपी,सीलबंद लिफाफे में भेजी गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। दिल्ली एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी 11 पेज की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है।
रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का ट्विशा की गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने का उल्लेख किया गया है।
हालांकि, यह रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है और इसे सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपा गया है। इसकी अनुपालन प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है।
वैज्ञानिक जांच के बाद तैयार हुई रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड ने 24 मई को दूसरा पोस्टमॉर्टम करने के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया था। इसके बाद लगभग एक महीने तक हिस्टोपैथोलॉजिकल, फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण किए गए।
बताया जा रहा है कि जांच में जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू की पुष्टि हुई है। साथ ही बेल्ट पर मौजूद निशानों और मृतका की गर्दन पर पाए गए लिगेचर मार्क के बीच वैज्ञानिक समानता भी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट पर टिप्पणी से एम्स किया इनकार
दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने रिपोर्ट की सामग्री पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उनका कहना है कि मेडिकल बोर्ड ने सभी संभावित पहलुओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। कोर्ट के निर्देशों के कारण रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा सकती।
हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ था दूसरा पोस्टमॉर्टम
गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था।
पहले पोस्टमॉर्टम और शुरुआती जांच पर सवाल उठने के बाद परिजनों ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद अदालत ने दिल्ली एम्स से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने और बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए थे।
दूसरा पोस्टमॉर्टम क्यों जरूरी हुआ?
पहले पोस्टमॉर्टम के दौरान कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई थी। इसी वजह से मौत के कारण और इस्तेमाल हुए साक्ष्यों को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था।
अब एम्स की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट को सीबीआई जांच का महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य माना जा रहा है, जिसके आधार पर एजेंसी आगे की जांच और न्यायालय में अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
आरोपी न्यायिक हिरासत में
मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों को 2 जून को जेल भेजा गया था और तब से प्रत्येक सुनवाई में उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी कराई जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!