कलेक्टर के सख्त निर्देश: इस तारीख तक पूरे हों निर्माण कार्य; वीआईपी दर्शन पर सख्ती, सवारी मार्ग पर खुले बिजली तार हटाने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की विश्व प्रसिद्ध शाही सवारी और नागपंचमी पर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त, मंदिर प्रशासक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
20 जुलाई तक पूरे होंगे सभी निर्माण कार्य
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाकाल सवारी मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण और मरम्मत कार्य 20 जुलाई तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रावण मास शुरू होने के बाद सवारी मार्ग पर किसी भी प्रकार का अधूरा निर्माण कार्य नहीं दिखना चाहिए।
श्रावण में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की संख्या
बैठक में बताया गया कि 30 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ होगा और धार्मिक आयोजन 7 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी प्रत्येक सोमवार को निकाली जाएगी। वर्तमान में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं, जबकि श्रावण में यह संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है।
वीआईपी दर्शन नहीं कराएंगे अधिकारी
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास और नागपंचमी के दौरान किसी भी प्रकार के वीआईपी दर्शन की व्यवस्था न करें, ताकि आम श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
मोबाइल फोन से फोटो या वीडियो बनाने से बचें
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन से फोटो या वीडियो बनाने से बचें और भीड़ के दौरान किसी परिचित या अन्य व्यक्ति को दर्शन कराने के लिए व्यवस्था प्रभावित न करें।
पार्किंग, रामघाट और सुरक्षा पर विशेष फोकस
बैठक में पार्किंग क्षमता बढ़ाने, रामघाट पर अव्यवस्था रोकने और श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को सवारी मार्ग पर सभी खुले बिजली तार तत्काल सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़ के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो।
छतों और बालकनियों पर रहेगी विशेष निगरानी
प्रशासन ने नगर निगम को निर्देशित किया कि सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भवनों की छतों और बालकनियों पर खड़े होकर दर्शन करते हैं। ऐसे स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।
16 जुलाई को होगा संयुक्त निरीक्षण
कलेक्टर ने बताया कि 16 जुलाई को सभी संबंधित विभागों के साथ महाकाल सवारी मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।
इस बार और भव्य होगी महाकाल की सवारी
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान महाकाल की शाही सवारी को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। सवारी में देशभर के राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
साथ ही 17 अगस्त को नागपंचमी पर्व के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।
संबंधित समाचार

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!