विकसित भारत 2047 में एमपी निभाएगा बड़ी भूमिका: माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव में गूंजा विकसित मध्य प्रदेश का संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

5 हजार युवाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा विजन पत्र
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प का संगम कल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘माय यूथ, माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कॉन्क्लेव में प्रदेशभर से आए 5 हजार से अधिक युवाओं ने विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री को ‘विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पत्र’ सौंपकर रोजगार, स्टार्टअप, धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव दिए।
कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला ,मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, सुमित पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, शिक्षाविद और युवा उद्यमी उपस्थित थो।
बाइक रैली से हुआ शुभारंभ आजाद को दी श्रद्धांजलि
कॉन्क्लेव की शुरुआत बाइक रैली से हुई, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को समर्पित रही, जबकि ‘शंकर संकल्प यात्रा’ ओंकारेश्वर तक जाएगी। पूरे आयोजन में राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व और विकसित मध्यप्रदेश का संदेश प्रमुखता से गूंजता रहा।
युवाओं ने रखे विकास के नए सुझाव
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने अपने अनुभव सुझाव साझा किए।
• ग्राम सिमरोल के किसान जितेंद्र पाटीदार ने प्राकृतिक खेती के सफल प्रयोगों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर जोर दिया।
• एमएसडब्ल्यू की छात्रा पूनम कुशवाहा ने धार्मिक पर्यटन, भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
स्टार्टअप से लेकर कृषि तक हर विषय पर मंथन
कॉन्क्लेव में शिक्षा, रोजगार, उद्योग, स्टार्टअप, कृषि, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों और युवाओं के बीच संवाद और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने प्रदेश के विकास को लेकर विचार साझा किए और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
मध्यप्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और यही युवा विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के सबसे बड़े भागीदार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना, नदी जोड़ो अभियान, सिंचाई विस्तार, सौर ऊर्जा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति दे रही हैं। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।
‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा 2027
कॉन्क्लेव के समापन पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 को मध्यप्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में युवाओं के कौशल विकास, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, उद्यमिता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!